---विज्ञापन---

घर के पास लगाएं ये 4 पौधे, सांपों को पसंद नहीं आती इनकी खुशबू! बारिश में आएंगे बेहद काम

Snake Repellent Plants For Home Garden: बारिश के मौसम में क्या आप भी डर रहे हैं कि सांप आपके घर में न घुस जाए? हम आपको 4 ऐसे पौधे बताएं, जिसकी खुशबू से सांप दूर रहते हैं.

---विज्ञापन---

बारिश के मौसम में अक्सर लोगों के घरों में सांप घुस जाता है, जिसके कारण परिवार असुरक्षित रहने लगता है और कहीं जाने, सोने में भी डर लगता है. इतना ही नहीं, कई बार ऐसा भी होता है कि हमें मालूम भी नहीं होता कि हम जिस कमरे में सो रहे हैं, उसमें किसी कोने में जहरीला सांप छिपा. इस तरह के हालात सच में काफी परेशान करने वाले हैं. अगर आपके घर के आसपास भी सांप दिखाई देते हैं, तो बारिश के मौसम में संभावना है कि वह सूखी सतह की तलाश में आपके घर में घुस जाए, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिसकी खुशबू सांपों को पसंद नहीं आती है और वह उससे दूर भागते हैं. अगर आप इन पौधों को घर के आसपास लगा लें, तो हो सकता है कि सांप आपके घर में न घुसे.

यह भी पढ़ें:बारिश में सांपों को घर तक खींच सकते हैं ये 5 पौधे? कहीं आपके आसपास तो नहीं उग रहा

---विज्ञापन---

बारिश के मौसम में घर में सांप क्यों घूमने लगते हैं?

कई जहरीले और गांवों आदि जगहों में पाए जाने वाले जहरीले सांप पेड़ों की जड़ों व जमीन में बिल बनाकर रहते हैं. लेकिन बरसात में भारी बारिश के कारण उनके बिलों में पानी भर जाता है, जिसके कारण वह सूखी जगह की तलाश में निकल पड़ते हैं. अगर आसपास कोई घर हो, तो ज्यादा संभावना है कि वह घर में घुस जाए और किसी कोने में अपना बसेरा बना ले. ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए पहले से कुछ तैयारी करना जरूरी है, ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे.

इन पौधों की खुशबू सांपों को पसंद नहीं आती

हम इस स्टोरी में जिन पौधों के बारे में बताएंगे, उनकी तेज खुशबू न सिर्फ जहरीले सांपों को पसंद नहीं होती, बल्कि मच्छर और कीड़े की भी वह पसंद नहीं आती है, वह भी उनसे दूर रहते हैं. इन तेज खुशबूदार पौधों में हैं;

---विज्ञापन---

लेमनग्रास: लेमनग्रास अपनी नींबू जैसी तेज खुशबू के लिए जाना जाता है.  इसकी खुशबू मच्छरों, कीड़ों और सांपों के लिए इतनी ज्यादा तीखी होती है कि वह इसके आसपास भी नहीं जाते. आप इसे आपने घर के पास लगा सकते हैं.

लहसुन का पौधा : लहसुन की तेज महक के कारण कई घरेलू नुस्खों में कीड़े और दूसरे जीवों से बचाव के लिए अक्सर किया जाता है. इसकी तेज खुशबू सांपों की भी पसंद नहीं आती है, इसे आप अपने घर के पास लगा सकते हैं.

---विज्ञापन---

गोंदा: गोंदा के पौधे को लेकर भी कहा जाता है कि इसकी तेज खुशबू से सांप दूर भागते हैं और साथ ही मच्छर और अन्य कीड़े भी दूर रहते हैं. आप इसे भी घर के आसपास लगा सकते हैं.

सर्पगंधा: सर्पगंधा के पौधे को लेकर दावा किया जाता है कि इसकी गंध इतनी अजीब है कि सांप सूंघते ही दूर भागने लगते हैं. प्राकृतिक गुणों से भरपूर सर्पगंधा का पौधे को आप घर के पास लगा सकते हैं. ये दिखने में भी काफी खूबसूरत लगते हैं.

---विज्ञापन---

सांप दिखे तो क्या करें?

सिर्फ पौधे के भरोसे रहना इतना काफी नहीं है आपको इसके अलावा भी कुछ तैयारी करनी होगी. अगर आपके घर के आसपास सांप रहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप बाहर बच्चों को न भेजे और कुछ भी खाने का सामान खुले में न रखे. साथ ही, अगर घर से कोई खुली नाली बाहर की ओर जाती है, तो उसपर जाली लगाएं, ताकि सांप अंदर न आ सके. इतना ही नहीं, सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग या स्नेक कैचर की इसकी सूचना दे.

यह भी पढ़ें: घर में सांप छिपा होने के ये 5 बड़े संकेत, समय रहते पहचान लें वरना जान से चुकानी पड़ सकती है

---विज्ञापन---

अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 09, 2026 05:39 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola