शाम होते ही लगती है भूख? झटपट बनाएं चटपटा चिल्ली चीज टोस्ट, मिलेगा वेस्टर्न फ्लेवर

शाम को अक्सर कुछ चटपटा खाने की भूख लगती है. ऐसी भूख के लिए टोस्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जरूरी नहीं कि आप इसे मार्केट से ही मंगवाएं, क्योंकि इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है.

chilli cheese toast recipe

चिल्ली चीज टोस्ट की रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. अब तो वैसे भी मौसम सुहाना है, जिसमें चाट पकोड़े बहुत ही अच्छे लगते हैं. हालांकि, चाट पकोड़े बनाने में काफी वक्त लगता है. इसलिए लोग कुछ जल्दी बनने वाला और अच्छा व्यंजन तलाशते हैं. ऐसे में अगर आप रोज के पकौड़े या नमकीन के अलावा कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चिल्ली चीज टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. कुरकुरी ब्रेड, चीज और तीखी-चटपटी मिर्च का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बहुत सामग्रियों में तैयार किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- Independence Day 2026 : 15 अगस्त पर तिरंगा थीम में सजाएं अपना आशियाना, बजट में ऐसे करें डेकोरेट 

विज्ञापन

चिल्ली चीज टोस्ट की रेसिपी 

सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस- 5
  • कद्दूकस किया हुआ चीज- 1 कप
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च- 3
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 1
  • बारीक कटी हुई शिमला मिर्च- 1
  • चिली फ्लेक्स- आधा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर 
  • ओरिगैनो- आधा चम्मच 

विधि 

  • सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। अब चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, काली मिर्च और स्वादानुसार थोड़ा नमक मिलाएं. 
  • अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं. इसके ऊपर तैयार किया हुआ चीज वाला मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी चिली सॉस भी डाल सकते हैं. 
  • एक तवा गर्म करें और उस पर ब्रेड को चीज वाली साइड ऊपर रखते हुए हल्की आंच पर सेंकें. फिर तवे को ढक दें, ताकि चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. जब ब्रेड नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए और चीज पिघल जाए तो टोस्ट को तवे से निकाल लें. 
  • गरमा-गरम चिल्ली चीज टोस्ट को दो हिस्सों में काटें और टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें. इसमें आप अपने हिसाब से सब्जियां और मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती कचरा नहीं है बल्कि खजाना है, इन 5 कामों में करें इस्तेमाल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ