हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Cleaning Tips: पूजा की काली थाल को बनाएं नई जैसी, बस अपनाएं यह देसी ट्रिक

अक्सर ऐसा होता है कि पूजा की आरती की थाल को कितनी भी साफ या धो लें, लेकिन उसमें पहले जैसी चमक वापस नहीं आती। जिसके कारण कई बार पूजा की थाली काफी गंदी और बदरंग दिखती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू उपाय, जिनसे आप पूजा की थाली को घर बैठे चमका सकते हैं।

विज्ञापन

Cleaning Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो पूजा की थाली को बार-बार धोते हैं लेकिन फिर भी चमक नहीं आती। कभी घी के दाग रह जाते हैं, तो कभी जली हुई बाती के निशान। इसी कारण लोग बाजार में मिलने वाले पूजा थाली साफ करने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वह भी खास असर नहीं दिखाता। क्या आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं? अगर हां तो जानिए एक देसी और असरदार उपाय जो आपकी पूजा की थाली को नई जैसी चमक दे सकता है।

 इमली से करें थाली साफ

Image Source Pinterest

क्या आपने कभी सुना है कि इमली से पूजा की थाली में चमक लाई जा सकती है? नहीं सुना? तो चलिए जानते हैं कैसे। सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी लें। उसमें 6–8 घंटे के लिए इमली भिगोकर रखें। जब इमली पूरी तरह गल जाए, तो उसे हाथ से मसलकर उसका पल्प निकाल लें। अब एक छलनी में डालकर पल्प को छान लें ताकि बीज और मोटे रेशे बाहर हो जाएं। इस तरह आपका देसी पूजा थाल सफाई फॉर्मूला तैयार हो गया है।

ये भी पढे़ं- Kitchen Tips: खाना बनाना अब होगा आसान, फॉलो करें ये सुपर सिंपल टिप्स

विज्ञापन

 इमली को ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले तैयार इमली के मिश्रण को पूजा की थाली पर लगाएं। थाली पर यह लेप लगाकर 10 मिनट तक छोड़ दें। फिर किसी भी बर्तन धोने वाले लिक्विड और स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें। दोनों साइड से अच्छे से साफ करें। धोने के बाद थाली को तुरंत सूखे और साफ कपड़े से पोंछ लें, ताकि पानी की एक भी बूंद न रह जाए। नहीं तो थाली फिर से काली पड़ सकती है। इस तरह आपकी गंदी और काली पूजा थाली एकदम साफ और चमकदार हो जाएगी। जिसे देखकर हर कोई पूछेगा नई थाली खरीदी है क्या?

पूजा थाली की सफाई में इमली के फायदे

  • प्राकृतिक एसिड से दाग-धब्बे हटाए
  • धातु को नुकसान नहीं पहुंचाती
  • खुशबूदार और ताजा एहसास देती है
  • सस्ती और आसानी से उपलब्ध
  • एंटी-बैक्टीरियल गुण

ये भी पढे़ं- Cooking Tips: रोजाना की किचन झंझट से मिलेगी राहत, जब जानेंगे ये 5 टिप्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola