Kitchen Tips: खाना बनाना अब होगा आसान, फॉलो करें ये सुपर सिंपल टिप्स

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो किचन टिप्स को फॉलो करते हैं, जिससे उनका काम काफी आसान हो जाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

Kitchen Tips: खाना बनाना अब होगा आसान, फॉलो करें ये सुपर सिंपल टिप्स

Kitchen Tips: आज के समय में हर कोई चाहता है कि काम आसान हो जाए, जिसके लिए लोग हर काम का एक आसान हल निकालते हैं। लेकिन कई बार किचन में काम करती महिलाओं को भी मदद और आसान टिप्स की जरूरत होती है, ताकि उनका काम सरल और जल्दी हो सके। अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो आइए जानते हैं कुछ बेसिक किचन टिप्स के बारे में जिन्हें आप रोजमर्रा की जिंदगी में अपना सकते हैं और अपने काम को जल्दी व आराम से कर सकते हैं।

विज्ञापन

प्याज काटते समय आंसू न आएं

प्याज काटते समय आंसू आना आम बात है। इसके लिए प्याज को काटने से पहले 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें या पानी में भिगो दें। इससे आंखों में जलन नहीं होगी।

विज्ञापन

दूध उबालते समय बाहर न गिरे

दूध उबालते समय अक्सर वह बर्तन से बाहर गिर जाता है। इससे बचने के लिए बर्तन के किनारे पर लकड़ी की चम्मच रख दें। इससे दूध बाहर नहीं गिरेगा।

विज्ञापन

नींबू से ज्यादा रस निकालें

अगर नींबू में रस कम निकलता है, तो काटने से पहले उसे हल्का गर्म कर लें या 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रखें। इससे अधिक रस निकलेगा।

सब्जियां जल्दी उबालें

सब्जियों को उबालते समय थोड़ा सा नमक डालें और ढक्कन खोलकर पकाएं। इससे सब्जियां जल्दी पकेंगी और उनका रंग भी बना रहेगा।

विज्ञापन
Image Source Freepik

तेल में झाग न आए

कई बार तेल में झाग आने लगता है। इससे बचने के लिए जब तेल गरम करें, तब उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें। इससे झाग नहीं बनेगा और तेल को बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ