Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Grammy Looks 2026: लेडी गागा का लुक वायरल, बीबर कपल की ट्विनिंग रही खास… ग्रैमी 2026 में इन सेलेब्स के लुक्स ने लूटी महफिल 

Grammy Looks 2026: इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स के 68वें संस्करण में म्यूजिक के साथ-साथ फैशन का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला. रेड कार्पेट पर दुनिया के मशहूर सेलेब्स ने अपने स्टाइलिश और एक्सपेरिमेंटल लुक्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 2, 2026 14:40
gaga miley cyrus hailey and justin bieber celebrity looks
ग्रैमी अवॉर्ड्स के 68वें संस्करण में म्यूजिक के साथ-साथ फैशन का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला. Image Credit- News24

Best Looks Of Grammy 2026: इस साल लॉस एंजेलिस में 68 वें ग्रैमी अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन किया गया, जिसे दुनिया के मशहूर सितारे बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आए. यह आयोजन सिर्फ म्यूजिक के लिए ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट पर सेलेब्स के स्टाइलिश लुक्स के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस दौरान केंड्रिक लैमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीतकर Jay-Z का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं कुछ लोग कोई सेलेब्स के आउटफिट्स की चर्चा करते नजर आए. खासतौर पर लेडी गागा और बीबर कपल के शानदार लुक्स. बाकी और भी मशहूर सेलेब्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं, आइए इन लुक्स पर एक बार नजर मारते हैं.

इसे भी पढ़ें- बच्चे को प्ले स्कूल कितने साल की उम्र में भेजना चाहिए? डॉक्टर ने बताया क्यों और कब डे केयर भेजना है सही

---विज्ञापन---

लेडी गागा का ग्लैमरस लुक

लेडी गागा हमेशा अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जानी जाती हैं और ग्रैमी 2026 में भी उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया. इस बार भी वो अपने बोल्ड और क्लासिक स्टाइल में नजर आईं. उनका आउटफिट ना सिर्फ एलिगेंट था बल्कि रॉयल लुक भी दे रहा था. इसके साथ उनका मेकअप बहुत ही अच्छा लग रहा था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता नजर आया. 

बीबर कपल की ट्विनिंग ने जीता दिल

इस बार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी की एंट्री भी बहुत खास रही. कपल ने एक-दूसरे के आउटफिट के साथ ट्विनिंग करते हुए रेड कार्पेट पर कदम रखा. कलर कोऑर्डिनेशन और सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया. दोनों की केमिस्ट्री और फैशन सेंस सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड करते दिखे. 

---विज्ञापन---

फैशन का अलग अंदाज दिखा 

इस साल ग्रैमी के रेड कार्पेट पर ग्लैमर के साथ-साथ सॉफ्ट एलिगेंस भी देखने को मिली. कई सेलेब्स ने हेवी गाउन की जगह क्लासी आउटफिट्स में भी नजर आए. इस दौरान सेलेब्स के न्यूट्रल शेड्स, शिमरी फैब्रिक और क्लीन सिलुएट्स फैशन ट्रेंड में छाए रहे. 

फैंस के बीच छाया ग्रैमी फैशन का ट्रेंड

अवॉर्ड्स के बाद सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. इस दौरान लेडी गागा के आउटफिट से लेकर बीबर कपल की ट्विनिंग तक, हर लुक पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें- भारतीय टूरिस्ट क्यों कर रहे हैं अजरबैजान का रुख? कम बजट में मिलेगा यूरोप जैसा मजा, जानिए 5 बड़ी खासियतें

 

First published on: Feb 02, 2026 02:38 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.