---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से क्या होगा? रिजल्ट जानकर रह जाएंगे हैरान

Milk Ice Cubes For Face: आज के वक्त में ज्यादातर लोग अपनी स्किन को लेकर परेशान रहते हैं, लोगों का कहना होता है कि महंगे प्रॉडक्टस लगाने के बावजूद चेहरे पर कुछ ज्यादा अच्छा असर देखने को नहीं मिलता. ऐसे में नेचुरल उपाय ही सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं. इस स्टोरी में हम आपको चेहरे पर दूध के आइस क्यूब लगाने के फायदे के बारे में बताएंगे, जो आपकी चिंता को दूर कर देंगे.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 4, 2026 10:31
Skin Care Routine Hindi
नेचुरल तरीके से कैसे चेहरे को करें ग्लो?

आजकल धूप, धूल, पसीना और तनाव आदि, इन सबका असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है. कई लोगों को सनबर्न, ऑयली स्किन, खुले पोर्स या अचानक निकलने वाले पिंपल्स की शिकायत रहती है. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आजमाने के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता, जिससे निराशा बढ़ जाती है.

ऐसे में जरूरत होती है किसी आसान, सस्ते और भरोसेमंद घरेलू उपाय की, जो स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए राहत दे. हमारी रसोई में मौजूद दूध ऐसा ही एक प्राकृतिक विकल्प है. जो आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है. दरअसल, जब दूध को आइस क्यूब्स के रूप में चेहरे पर लगाया जाता है, तो यह स्किन को ठंडक, सुकून और ताजगी देता है, वो भी बिना किसी केमिकल्स के.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Valentine Week 2026: दूर रहकर भी महसूस होगा प्यार, इस तरह लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मनाएं वैलेंटाइन वीक

स्किन केयर के लिए क्यों फायदेमंद है दूध वाला आइस क्यूब

स्किन हमारे शरीर की सबसे बाहरी परत है, जो हमें बाहरी नुकसान से बचाती है. सही देखभाल न हो तो स्किन बेजान और रूखी लगने लगती है. ऐसे में दूध (Milk For Glowing Skin) में मौजूद विटामिन, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड स्किन को पोषण देते हैं और उसकी प्राकृतिक चमक को निखारते हैं. लैक्टिक एसिड हल्का एक्सफोलिएशन करता है, जिससे मृत त्वचा हटती है. वहीं, आइस क्यूब्स की ठंडक स्किन को तुरंत आराम देती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करती है.

---विज्ञापन---

कैसे बनाएं दूध के आइस क्यूब्स

दूध के आइस क्यूब्स बनाना काफी आसान है, इसके लिए आप 3 से 4 चम्मच कच्चा दूध लें, चाहें तो उसमें 1-2 बूंद गुलाबजल मिलाएं, आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमाने के लिए रख दें. जमने के बाद साफ कपड़े में लपेटकर हल्के हाथों से चेहरे पर घुमाएं, नियमित इस्तेमाल से आपको असर दिखाई देगा.

दूध के आइस क्यूब्स लगाने के मुख्य फायदे

दूध के आइस क्यूब्स चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. इसमें;

  • यह चेहरे को ठंडक देकर जलन और सनबर्न की समस्या में राहत मिलती है.
  • नियमित इस्तेमाल से स्किन नेचुरली ग्लो करने लगती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.
  • यह खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करता है, जिससे चेहरा ज्यादा स्मूद नजर आता है.
  • पिंपल्स की सूजन और लालिमा को कम करने में यह काफी असरदार साबित होता है.
  • मेकअप लगाने से पहले इस्तेमाल करने पर मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है.

यह भी पढ़ें: पैनिक अटैक आता है तो बैग में रखी यह एक चीज आएगी काम, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया किस तरह मिनटों में Panic Attack से निपट सकते हैं आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 04, 2026 10:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.