Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

किन लोगों के लिए खतरनाक है एलोवेरा का जेल? जानिए आप लगा सकते हैं या नहीं

Aloe Vera Gel Side Effects: क्या आप भी बिना सोचे समझे अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल लगा लेते हैं? क्या आप जानते हैं किन लोगों को इस जेल से दूर रहना चाहिए.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 13, 2026 17:14
Aloe Vera Gel Side Effects
एलोवेरा जेल किन लोगों को स्किन पर नहीं लगाना चाहिए?

Aloe Vera For Skin Benefits And Risks: आज के वक्त में हर कोई अपनी स्किन को लेकर सीरियस रहता है, क्योंकि ज्यादा धूल, प्रदूषण, गंदगी पसीना आदि के कारण चेहरे की चमक गायब हो जाती है और स्किन रूखी नजर आने लगती है. ऐसे में कई लोग महंगे केमिकल वाली प्रॉडक्ट्स की तरफ जाते हैं, तो कुछ एलोवेरा का सहारा लेते हैं. एलोवेरा को हमेशा से ही स्किन, सेहत आदि के लिए काफी फायदेमंद माना गया है, लेकिन यह पौधा कर किसी को फायदा पहुंचाएं ऐसा जरूरी नहीं है. इस स्टोरी में हम इस पौधे को बताएंगे, कि स्किन केयर के लिए इसका इस्तेमाल किन लोगों का गलती से भी नहीं करना चाहिए? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें:स्तन कैंसर की पहली स्टेज से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, भूल से भी ना करें इग्नोर

---विज्ञापन---

एलोवेरा लगाने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है Aloe Vera Safe Use Tips

गलत तरीके या बिना जानकारी के एलोवेरा को इस्तेमाल करने से फायदा तो दूर की बात है आपको स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इसे लगाने से पहले अपनी स्किन टाइप और स्थिति को समझना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सके और इसका सही लाभ मिल सके. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जो लोग एलोवेरा को स्किन के लिए इस्तेमाल में लाना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से पानी से साफ कर लेना चाहिए उसके बाद ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए.

किन लोगों को सावधानी से करना चाहिए इस्तेमाल Kin Logon Ko Aloe Vera Nahi Lagana Chahiye

---विज्ञापन---

एलोवेरा भले ही स्किन के लिए फायदेमंद हो, लेकिन जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है उन्हें ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल लगाकर नहीं रखना चाहिए? क्योंकि लंबे समय तक रखने से स्किन पर छोटे-छोटे दाने आ सकते हैं, जो आगे चलकर आपको बड़ी परेशानियों में घेर सकते हैं.

इन लोगों को भी रखना चाहिए सावधानी

इनके अलावा किसी ने स्किन पर कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई हो या फिर प्रेगनेंट महिलाओं और छोटे बच्चों को भी अपनी स्किन पर एलोवेरा जेल नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन को एलोवेरा जेल की जरूरत है, तो आप सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें और उनके मुताबिक इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें: बिना किसी धुएं वा केमिकल की मदद से मच्छरों से ऐसे पाएं छुटकारा? न सेहत पर पड़ेगा असर न होगी खांसी की समस्या!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Apr 13, 2026 05:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.