स्तन कैंसर की पहली स्टेज से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, भूल से भी ना करें इग्नोर

Breast Cancer Symptoms: स्तन कैंसर की समय रहते पहचान कर ली जाए तो इसे फैलने से रोका जा सकता है और रिकवरी तेजी से होती है. ऐसे में यहां जानिए स्तन कैंसर होने से पहले शरीर कौन-कौन से वॉर्निंग साइन देता है.

Breast Cancer

Breast Cancer Warning Signs: इस तरह समय रहते पहचाना जा सकता है स्तन कैंसर का खतरा.

Breast Cancer Ke Lakshan: ज्यादातर महिलाओं को होने वाला स्तन कैंसर अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका इलाज करके समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है. स्तन कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Breast Cancer Symptoms) और वॉर्निंग साइन को महिलाएं आम दिक्कत समझकर इग्नोर कर देती हैं. लेकिन, इस कैंसर की पहचान करके जितनी जल्दी इलाज शुरू किया जा सके उतना अच्छा होता है. ऐसे में यहां जानिए स्तन कैंसर के वॉर्निंग साइन क्या हैं और किस तरह इस कैंसर का पहली स्टेज में ही पता लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्तन कैंसर के 5 वॉर्निंग साइन

गांठ महसूस होना – स्तन के नीचे या बगलों में गांठ महसूस होती है. अगर आपको हाथ लगाने पर स्तन के आस-पास किसी तरह की गांठ महसूस हो तो डॉक्टर से जांच करवाएं.

विज्ञापन

ब्रेस्ट की शेप और साइज – अगर ब्रेस्ट की शेप और साइज बदलता हुआ दिख रहा है तो यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

निपल्स से डिस्चार्ज होना – अगर बिना किसी कारण के निपल्स से डिस्चार्ज या खून जैसा फ्लुइड निकल रहा है तो यह स्तन कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

विज्ञापन

स्तन में दर्द हो सूजन – स्तन कैंसर का एक शुरुआती लक्षण यह भी है कि इसमें स्तन में दर्द और सूजन हो जाती है.

खुजली होना – स्तन पर खुजली महसूस होने लगती है. कई बार स्तन पर पैचेस नजर आने लगते हैं.

विज्ञापन

स्तन कैंसर के रिस्क फैक्टर्स

  • पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है.
  • 50 से ज्यादा उम्र की महिलाओं को स्तन कैंसर का रिस्क ज्यादा होता है.
  • परिवार में अगर किसी को ब्रेस्ट कैंसर रहा हो तो इस कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है.
  • मोटापा भी कैंसर के रिस्क को बड़ा सकता है.
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी को पूरा करना जरूरी है. सीडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कैंसर का रिस्क(Cancer Risk) बढ़ता है.
  • स्मोकिंग और एल्कोहल के ज्यादा सेवन से भी कैंसर का रिस्क बढ़ता है.

यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ