Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिन की हर दिक्कत को दूर करेगा बालकृष्ण का नुस्खा

Acharya Balkrishna Health Tips: आजकल पेशाब से जुड़ी समस्याएं जैसे- बार-बार पेशाब आना, पेशाब में जलन, रुक-रुक कर पेशाब आना या पेशाब करने में कठिनाई का सामना करना सामान्य समस्याएं हैं। अगर आपको भी इनमें से कोई परेशानी रहती है, तो आचार्य बालकृष्ण का यह नुस्खा अपनाएं।

Acharya Balkrishna
विज्ञापन

Acharya Balkrishna Health Tips: यूरिन से जुड़ी समस्याएं इन दिनों काफी सामान्य हो गई हैं। यह परेशानी पुरुष और महिला दोनों को हो सकती है। मगर यूरिन से जुड़ी बीमारियां महिलाओं में ज्यादा पाई जाती हैं। दरअसल, पेशाब या उससे संबंधित बीमारी का प्रमुख कारण हाइजीन का सही न होना और लाइफस्टाइल हैबिट्स हैं। सही खान-पान या साफ-सफाई मेंटेन न करने से इन समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। अगर फिजिकल रिलेशनशिप में भी कुछ सावधानियां न बरती जाएं, तो यूरिन इंफेक्शन की समस्या एक से दूसरे में आसानी से फैल सकती है। आइए आचार्य बालकृष्ण से जानते हैं इस समस्या से बचने का जबरदस्त उपाय।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

विज्ञापन

क्या कहते हैं आचार्य?

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं पेशाब से जुड़ी इन समस्याओं को यूरिन डिसऑर्डर कहते हैं, जो कि यह भी अन्य कई बीमारियों की तरह एक गंभीर रोग है, जिसमें इंसान को लंबे समय तक परेशानी महसूस हो सकती है। आचार्य कहते हैं कि यूरिन से जुड़ी बीमारियों का इलाज करने के लिए आपको दवाओं की जगह आयुर्वेदिक उपायों की मदद लेनी चाहिए। पेशाब में जलन होना इनमें सबसे सामान्य मानी जाती है।

इस उपाय से मिलेगी राहत

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक अगर आप आंवले का सेवन करते हैं, तो इससे आपको काफी राहत मिल सकती है। आंवला खाने से यूरिन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा मिलेगा और शरीर को अन्य लाभ भी मिलेंगे। मगर जल्दी और ज्यादा असरदार उपाय के लिए आपको आंवले के पेड़ की छाल का सेवन करना होगा। इसके लिए आपको आंवले के पेड़ की छाल और पत्तियों को 100 ग्राम पानी में उबाल लेना है। जब यह पककर आधा रह जाए, तो आंच बंद करके इसे छान लेना है। इस आंवले का मिश्रण आपको दिन में दो बार सुबह और शाम को लेना है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ