AC Tips for Monsoon: मॉनसून में एसी चलाने का सही मोड कौन-सा? सेहत और सुविधा दोनों का रखें ध्यान

बरसात के मौसम में काफी उमस हो जाती है, जिसके कारण लोग एसी में बैठना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर यह सोचकर कन्फ्यूज हो जाते हैं किएसी को किस मोड पर चलाना चाहिए। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कि बरसात के मौसम में किस मोड पर एसी चलाना बेस्ट हो सकता है।

AC Tips for Monsoon: मॉनसून में एसी चलाने का सही मोड कौन-सा? सेहत और सुविधा दोनों का रखें ध्यान
विज्ञापन

AC Tips for Monsoon: मानसून के मौसम में वातावरण में नमी काफी बढ़ जाती है, जिससे घर के अंदर भी चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। ऐसे समय में अगर एसी को सामान्य “कूल मोड” पर चलाया जाए तो वह केवल ठंडी हवा देगा, लेकिन हवा की नमी को कम नहीं करेगा। इससे शरीर को ठंड तो लगेगी लेकिन आराम नहीं मिलेगा, और कभी-कभी सर्दी-जुकाम जैसी समस्या भी हो सकती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जो यह सोचकर कंफ्यूज रहते हैं कि एसी को बरसात में किस मोड पर एसी को चलाना चाहिए। तो आइए इस विषय पर गहराई से जानते हैं।

ड्राई मोड

 Image Source Freepik

विज्ञापन

अक्सर मानसून के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में एसी को “ड्राई मोड” पर चलाना सबसे अच्छा होता है। यह मोड कमरे की नमी को कम करता है और वातावरण को सूखा व आरामदायक बनाए रखता है। इससे चिपचिपाहट और घुटन जैसी समस्या नहीं होती। अगर आप एसी में बैठना चाहते हैं तो आपको ड्राई मोड पर एसी रखना चाहिए।

कूल मोड

अगर मौसम में ज्यादा नमी नहीं है और केवल ठंडक की जरूरत है तब आप एसी को “कूल मोड” पर चला सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, यह मोड सिर्फ तापमान कम करता है नमी को नहीं। इसलिए केवल कूल मोड पर रखें।

ऑटो मोड

 Image Source Freepik

विज्ञापन

ऑटो मोड में एसी खुद से तापमान और मोड को मौसम के अनुसार बदल देता है। अगर आप बार-बार सेटिंग नहीं बदलना चाहते तो यह मोड भी एक अच्छा विकल्प है।

फैन मोड

अगर मौसम बहुत ठंडा हो गया है और सिर्फ हल्की हवा चाहिए तो फैन मोड इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कंप्रेसर बंद रहता है जिससे बिजली भी बचती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ