Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रिश्तेदारों की ये 5 सलाह बच्चे के लिए साबित हो सकती हैं खतरा! डॉक्टर ने कहा कभी ना मानें ये बातें

Bad Parenting Habits: माता-पिता अक्सर ही रिश्तेदारों की बातों में आकर अनजाने में बच्चे की सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं. ऐसे में डॉ. रवि मलिक का कहना है कि रिश्तेदारों की कुछ सलाह को फॉलो ना करने में ही समझदारी होती है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 26, 2026 15:19
Baby's Health
रिश्तेदारों की ये सलाह कभी ना करें फॉलो.

Parenting Tips: बच्चे बेहद नाजुक होते हैं और ऐसे में उनकी सेहत का ख्याल रखते हुए खासतौर से सावधानी बरतने की जरूरत होती है. माता-पिता अक्सर ही रिश्तेदारों की कही बातें सुनने लगते हैं जिससे बच्चे की सेहत बेहतर होने के बजाय बिगड़ने लगती है. ऐसे में यहां इंस्टाग्राम पर पीडियाट्रिशियन डॉ. रवि मलिक ने एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि रिश्तेदारों की दी गई कौन-कौनसी सलाह को पैरेंट्स को पूरी तरह इग्नोर कर देना चाहिए. आप भी डॉक्टर किस सलाह की बात कर रहे हैं.

बच्चे के लिए खतरनाक हो सकती है यह सलाह

डॉ. रवि मलिक का कहना है कि रिश्तेदारों की कही कुछ बातों को कभी नहीं मानना चाहिए-

---विज्ञापन---
  • रिश्तेदार अक्सर कहते हैं कि बच्चा अगर रोने लगे तो उसे जोर-जोर से हिलाना चाहिए. लेकिन, डॉक्टर का कहना है कि इससे बच्चे को चोट लग सकती है.
  • बच्चे की फोरस्किन को खींचने के लिए कहा जाता है. लेकिन, ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे बच्चे को दर्द होता है और स्किन डैमेज हो सकती है.
  • बच्चे को हर 2 घंटे में जगा-जगाकर खिलाने या दूध पिलाने के लिए कहा जाता है. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि ऐसा नहीं करना चाहिए. बच्चे को जब भूख लगे और वो रोने लगे तब ही उसे खाने के लिए दें.
  • बच्चे को गाढ़े दूध में पानी मिलाकर देने की सलाह दी जाती है. इसपर डॉक्टर का कहना है कि किसी भी दूध में पानी मिलाकर देने की आवश्यक्ता नहीं होती है. इससे पोषक तत्व कम हो जाते हैं.
  • रिश्तेदार (Relatives) अक्सर ही बच्चे को कोई घुट्टी या कफ सिरप पिलाने की सलाह दे देते हैं. लेकिन, बच्चे को कफ सिरप नहीं देनी चाहिए. यह बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है.

रिश्तेदारों की सलाह को लेकर डॉ. रवि मलिक का कहना है कि किसी की भी बातें सुन लेने के बजाय आपको अपने डॉक्टर की सलाह सुननी चाहिए और डॉक्टर की ही सलाह को फॉलो करना चाहिए. अगर बच्चे को कोई परेशानी है तो उसकी सेहत से समझौता ना करते हुए एक्सपर्ट की कही बातें ही फॉलो करनी चाहिए.

इन बातों का रखें खास ख्याल

बच्चे की सेहत अच्छी रहे इसके लिए उसके पोषण का खास ख्याल रखें. बच्चे को खाने के लिए क्या दिया जा रहा है और बच्चे को बिना पानी मिलाया गया दूध मिल रहा है यह सुनिश्चित करें. बच्चे को अच्छी नींद मिले इस बात का ध्यान रखें. बच्चे का बिस्तर अच्छे से बिछाएं और उसपर सुलाएं. बच्चे के कमरे में बहुत तेज रोशनी ना हो इसका ध्यान रखें. बच्चे की साफ-सफाई का ध्यान रखें और बच्चे के आस-पास भी सफाई बनाए रखें. समय-समय पर बच्चे को जो टीके लगने हैं वो लगवाएं. टीका लगवाने में देरी ना करें.

यह भी पढ़ें – घर में छोटा बच्चा है तो जरूर रखें ये 7 गैजेट्स, डॉक्टर ने कहा हर स्थिति के लिए तैयार रहेंगे आप

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 26, 2026 03:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.