Nita Ambani Awarded Sports Leader of the Year- Female Award: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को सोमवार को ‘स्पोर्ट्स लीडर ऑफ द ईयर- फीमेल’ पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें ये अवॉर्ड दिल्ली में सीआईआई स्कोरकार्ड 2023 कार्यक्रम में दिया गया। समारोह में रिलायंस फाउंडेशन को भारत में खेलों को बढ़ावा देने वाले सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
शिक्षा, परोपकार और खेल में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली नीता अंबानी ने एंटरप्रेन्योरशिप से लेकर आर्ट पेट्रन तक की कई उपलब्धियां हासिल की हैं। नीता अंबानी अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला और मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के न्यासी बोर्ड में पहली भारतीय के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
1 नवंबर 1963 को मुंबई में जन्मीं नीता अंबानी के पास नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से कॉमर्स की डिग्री है। 1985 में मुकेश अंबानी से शादी करने से पहले वह एक टीचर थीं।
उन्हें ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2017’ और ‘भारतीय खेलों का सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट समर्थक’ पुरस्कार मिल चुका है। हाल ही में उन्हें परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी में उनके योगदान के लिए यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) 2023 से ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड भी मिल चुका है।
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह महिला सशक्तीकरण के लिए डिजिटल मूवमेंट ‘हर सर्कल’ की प्रमुख हैं। वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की सह-मालिक हैं। उन्होंने इंडियन सुपर लीग की शुरुआत करते हुए फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की भी स्थापना की थी। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और हाल ही में उद्घाटन किए गए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के माध्यम से शिक्षा और कला पर उनका प्रभाव देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
बीमारी, शादी, पढ़ाई, घर के लिए PF का पैसा निकालने के नए नियम लागू, जानें
47 mins agoIDBI बैंक के निजीकरण पर लगी मुहर, आपके FD और लोन का क्या होगा? जानें
1 hr agoLPG सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, जानिए डिटेल
1 hr agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
17 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
18 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
18 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
19 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
20 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
20 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines