अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत के बाद रिहा, कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप

अंकिता भंडारी के माता-पिता इंसाफ की आस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठे थे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया और आज सुबह रिहा भी कर दिया. इन दोनों के साथ पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेता भी हिरासत में लिए गए थे, जो रातभर थाने में रहे.

Ankita Bhandari | INDIA Gate | Delhi Police

बेटी अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने के लिए उसके माता-पिता दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने बैठे थे. (Credit- ANI)

उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए जारी आंदोलन दिल्ली तक पहुंच गया है. जी हां, बीती रात अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में इंडिया गेट पर धरना प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन समाज सेविका योगिता भयाना ने आयोजित किया था. वहीं धरने के बारे में पता चलते ही विपक्षी दलों के नेता भी उनका साथ देने इंडिया गेट पहुंचे. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने पहुंचे. रातभर चले विरोध प्रदर्शन के बाद सुबह 4 बजे दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और 2 घंटे बाद रिहा भी कर दिया. वहीं कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर हत्याकांड पीड़िता को न्याय की मांग के लिए जुटे प्रदर्शनकारियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं को भी हिरासत में लिया गया

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिया गेट पर करीब 10 घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद अंकिता भंडारी के माता-पिता के साथ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, रागिनी नायक, आर सुधा, ज्योतिमणि और यूथ कांग्रेस नेता उदय भानु चिब को भी हिरासत में लिया गया. अंकिता भंडारी के माता-पिता बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जंग लड़ रहे प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर इसलिए बैठे थे, क्योंकि सरकार ने हत्याकांड के आरोपी दुष्यंत गौतम को सिक्किम गवर्नर नियुक्त किया है. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सिक्किम के राज्यपाल के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति को तब तक रोक दिया जाए, जब तक कि CBI अंकिता भंडारी हत्याकांड की चल रही जांच पूरी नहीं कर लेती.

विज्ञापन

कांग्रेस ने क्यों लगाया दुर्व्यवहार का आरोप?

कांग्रेस का आरोप है कि CRPF कर्मियों ने अंधेरे में प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया. जवान अंधेरे का फायदा उठाते हुए अंकिता भंडारी के माता-पिता तक पहुंचे और उन्हें उठाकर साथ ले गई. यह क्रूरता है और इंडिया गेट पर लोकतंत्र का अंत होते देखा जा सकता है. पवन खेड़ा ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हत्याकांड के आरोपी को संवैधानिक पद पर नियुक्त किया जा रहा है और पीड़िता के माता-पिता को पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है. आरोपी राज्यपाल बनेगा और पीड़िता के माता-पिता जेल जाएंगे? बलात्कारियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए हम जेल जाएंगे और बलात्कार के आरोपी राज्यपाल बनेंगे, यही तो असली लोकतंत्र है.

कांग्रेस नेताओं ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रियाएं

सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को उन माता-पिता के साथ कठोर व्यवहार बताया, जो 4 साल से न्याय की मांग कर रहे हैं. दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की बजाय गौतम के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी. पीड़ित परिवार शांतिपूर्ण धरना दे रहा था, अचानक पुलिस आई और महिला नेताओं समेत प्रदर्शनकारियों को अपने साथ ले गई. कांग्रेस अब तब तक अभियान जारी रखेगी, जब तक परिवार को न्याय नहीं मिल जाता. दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त करने की बजाय गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उसे जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और CBI जांच पूरी होने से पहले उसकी नियुक्ति पर रोक लगानी चाहिए, नहीं तो गलत उदाहरण होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ