IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार, बार-बार दोहरा रहे हैं एक ही गलती 

IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया के पास इस मुकाबले में सीरीज जीतने का मौका था. जिसे टीम ने गंवा दिया है. उसके लिए जिम्मेदार टीम के 5 खिलाड़ियों को ठहराया जा रहा है.

Indian Cricket Team

Indian Cricket Team को चौथे टी-20 मुकाबले में मिली हार (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में हार मिली है. वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 19.3 ओवरों में 223 रन ही बना सकी और मुकाबला 24 रनों से हार गई. इस मुकाबले में हारने के बाद सीरीज अब 2-2 की बराबरी पर आ गया है. जिसके कारण अब 5वां मुकाबला निर्णायक होगा. चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया की हार के 5 खिलाड़ी जिम्मेदार रहे हैं. 

विज्ञापन

मयंक यादव 

तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चौथे मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. मयंक ने 4 ओवरों में एक भी विकेट हासिल नहीं किया और 52 रन लुटा दिए. इस दौरान मयंक की लाइन और लेंथ बहुत ज्यादा खराब रही. उन्होंने इस दौरान 6 वाइड फेंकने के साथ ही 1 नो बॉल भी फेंका. पावरप्ले में मयंक बहुत ही महंगे साबित हुए. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज को शानदार शुरुआत मिली. 

विज्ञापन

नमन धीर 

स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया है. 1 ओवर में उन्होंने पहले 19 रन लुटा दिए. इसके साथ ही उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान धीर से टीम को बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा निराश किया. धीर इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके. 

अर्शदीप सिंह 

स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी इस मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया है. अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 52 रन लुटा दिए. इस दौरान अर्शदीप सिंह को सिर्फ एक ही सफलता मिली. अर्शदीप सिंह की खराब गेंदबाजी के कारण ही वेस्टइंडीज की टीम 247 रनों तक पहुंचने में सफल रही. अर्शदीप सिंह नई और पुरानी गेंद से फेल हो गए. 

विज्ञापन

अक्षर पटेल 

अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी में 4 ओवर फेंके और सिर्फ 1 ही विकेट अपने नाम किया. अक्षर ने इस दौरान 45 रन लुटा दिए. जिसके बाद बल्लेबाजी के दौरान उनके पास कमबैक करने का मौका था. लेकिन उस दौरान भी पटेल 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में धीमी बल्लेबाजी करके बहुत ज्यादा निराश किया है. अभिषेक शर्मा ने 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 गेंदों में सिर्फ 29 रन ही बनाए. संजू सैमसन ने जो लय टीम को दी थी. उसे अभिषेक आगे बढ़ाने में कामयाब नहीं हुए. जिसके कारण ही टीम इंडिया को अंत में बहुत ज्यादा दबाव झेलना पड़ा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ