Jio के भारत में कदम रखने के 10 साल पूरे हो गए हैं और कंपनी 2026 में अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही है. इस खास मौके पर कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए एक ऑफर पेश किया है. JioFiber के 8888 रुपये वाले सालाना प्लान पर ग्राहकों को 4 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है. यानी 12 महीने का रिचार्ज कराने पर कुल 16 महीने तक कनेक्शन का फायदा मिलेगा. इतना ही नहीं, प्लान के साथ एक दर्जन से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलता है.
8888 रुपये के प्लान में क्या है ऑफर?
JioFiber का यह ऑफर 8888 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज प्लान के साथ मिल रहा है. आम तौर पर इस पैक में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन एनिवर्सरी ऑफर के तहत कंपनी 4 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है. यानी ग्राहकों को एक साल के रिचार्ज में कुल 16 महीने का कनेक्शन मिलेगा. इस हिसाब से देखें तो हर महीने का खर्च करीब 500 रुपये बैठता है.
30Mbps की इंटरनेट स्पीड
इस प्लान में 30Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है. अगर किसी यूजर की जरूरत सिर्फ सामान्य इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और घर के रोजमर्रा के कामों तक सीमित है, तो यह स्पीड काम आ सकती है. प्लान में इंटरनेट के साथ वॉइस और दूसरे फायदे भी शामिल हैं.
Fiber और AirFiber में इतना डेटा
प्लान में मिलने वाले डेटा की लिमिट कनेक्शन के हिसाब से अलग है. AirFiber कनेक्शन पर एक महीने में 1,000GB डेटा मिलता है, जबकि JioFiber कनेक्शन पर हर महीने 3,300GB डेटा की लिमिट दी जाती है. यानी Fiber कनेक्शन वाले ग्राहकों को डेटा के मामले में ज्यादा फायदा मिलता है.
मिलेगा 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस
Jio के इस ब्रॉडबैंड प्लान में सिर्फ इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कई OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इसमें Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है.
1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल
OTT के अलावा इस प्लान में 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा भी मिलती है. ऐसे में जिन घरों में इंटरनेट के साथ टीवी कंटेंट भी ज्यादा देखा जाता है, उनके लिए एक ही ब्रॉडबैंड प्लान में दोनों तरह की सुविधाएं मिल जाती हैं.
AirFiber से ज्यादा इलाकों तक कनेक्टिविटी
Jio के होम ब्रॉडबैंड प्लान देशभर में उपलब्ध हैं. कंपनी AirFiber टेक्नोलॉजी के जरिए उन इलाकों तक भी हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने पर काम कर रही है, जहां पारंपरिक फाइबर कनेक्शन पहुंचाना आसान नहीं होता. इस वजह से AirFiber कनेक्शन को घर पर ब्रॉडबैंड लेने का एक दूसरा विकल्प माना जा सकता है.
किसके लिए काम का है यह प्लान?
अगर आपको 30Mbps की स्पीड पर्याप्त लगती है और आप OTT प्लेटफॉर्म व लाइव टीवी चैनलों का भी इस्तेमाल करते हैं, तो 8888 रुपये का यह सालाना प्लान ध्यान देने लायक है. खासकर 4 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी को जोड़ें तो पूरे 16 महीने का फायदा मिलता है. हालांकि, ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत वाले यूजर्स के लिए Jio के दूसरे प्लान ज्यादा उपयुक्त हो सकते हैं.