MPTET Admit Card 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

MPTET 2023 Exam Date

परीक्षा 1 मार्च, 2023 से आयोजित की जाएगी। MPTET दो पालियों में आयोजित की जाएगी- पहली पाली सुबह 7 बजे से 8 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा वाले दिन इन चीजों का रखें ध्यान

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में दिए गए केंद्र पर रिपोर्टिंग/प्रवेश समय चेक करें और प्रवेश के समय केंद्र पर किसी भी भीड़ से बचने के लिए और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए केवल रिपोर्टिंग समय के अनुसार केंद्र पर पहुंचें। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

MPTET Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • MPESB की आधिकारिक साइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एमपीटीईटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ