UGC NET Re-Exam Result Out: जारी हुआ अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट, यहां से तुरंत करें डाउनलोड

NTA ने UGC NET जून 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. ugcnet.nta.nic.in से अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका जानें.

NTA UGC NET June 2026 Result

NTA UGC NET June 2026 Result: री-एग्जाम का रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी, जानें डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड प्रोसेस

UGC NET जून 2026 की दोबारा आयोजित हुई (Re-Exam) परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) विषय का री-एग्जाम रिजल्ट और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्यों दोबारा करानी पड़ी थी अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा?

मूल परीक्षा के दौरान NTA को प्रश्‍न पत्रों में गड़बड़ी से जुड़ी कई शिकायतें मिली थीं. जब NTA की कमेटी ने जांच की, तो कॉपियों में भारी गलतियां पाई गईं.

विज्ञापन

प्रश्नों में तथ्यात्मक और टाइपिंग की गलतियां, अनुवाद (Translation) की गड़बड़ी, किताबों के गलत नाम, व्याकरण की कमियां और सवाल बार-बार दोहराए गए थे. गलतियां इतनी ज्यादा थीं कि सिर्फ सवालों को हटाना काफी नहीं था, इसलिए बोर्ड ने 9 और 10 सितंबर को इन तीनों विषयों का दोबारा पेपर कराने का फैसला लिया था.

रिजल्ट से जुड़े जरूरी आंकड़े
NTA की रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों विषयों के री-एग्जाम के लिए देश भर के 272 शहरों में 454 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे:

विज्ञापन

कुल रजिस्टर्ड छात्र: 1,96,491

परीक्षा में शामिल छात्र: 1,20,355

विज्ञापन

JRF के लिए क्वालिफाई छात्र: 824

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्र: 11,610

विज्ञापन

केवल पीएचडी (PhD Only) कैटेगरी: 23,154

UGC NET Re-Exam Scorecard कैसे डाउनलोड करें?

विज्ञापन
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Candidate Activity वाले सेक्शन में जाएं.
  • UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam) वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Login Credentials) दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • अपने नंबर और पास/फेल का स्टेटस चेक करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

स्कोरकार्ड पर ये जरूर चेक करें: अपना नाम, रोल नंबर, कुल अंक, कैटेगरी और आप JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD में से किस कैटेगरी के लिए क्वालिफाई हुए हैं, इसे अच्छी तरह वेरीफाई कर लें.

इस डायरेक्‍ट ल‍िंंक पर क्‍ल‍िक करके र‍िजल्‍ट चेक करें.

विज्ञापन

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ