SBI PO Mains Result 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! जानिए कब जारी होगा एसबीआई पीओ मेन्स का रिजल्ट और स्कोरकार्ड

एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द जारी होने वाला है. 12 सितंबर की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पीडीएफ लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ चेक करने का तरीका यहां पढ़ें.

SBI PO Mains Result 2026 Link Download Scorecard at sbi.bank.in

SBI PO Mains का र‍िजल्‍ट एसबीआई की आध‍िकार‍िक वेबसाइट sbi.bank.in पर जल्द जारी होगा. जानें अपना पर‍िणाम कैसे चेक करें. (फोटो क्रेड‍िट - एआई)

विज्ञापन

अगर आपने भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मेन्स परीक्षा 2026 दी है और बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. 12 सितंबर 2026 को आयोजित हुई एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा (SBI PO Mains) का परिणाम (SBI PO Result) एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर अक्टूबर 2026 में कभी भी जारी किया जा सकता है. यह रिजल्ट एक पीडीएफ (PDF) लिस्ट के रूप में आएगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे. आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं और मेन्स क्लियर होने के बाद आगे क्या प्रक्रिया होगी, यहां जान‍िये.

SBI PO मेन्स रिजल्ट 2026:

कौन सी संस्‍था कर रही है भर्ती – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नाम – प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 2026
विज्ञापन संख्या – CRPD/PO/2026-27/09
कुल रिक्तियां (Vacancies) – 1500 पद
मेन्स परीक्षा की तारीख – 12 सितंबर 2026
रिजल्ट की संभावित तारीख – अक्टूबर 2026 (जल्द ही)
रिजल्ट का फॉर्मेट – पीडीएफ (PDF) मेरिट लिस्ट
अगला चरण – इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज

विज्ञापन

SBI PO Mains Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होते ही आप नीचे दिए गए बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Careers सेक्शन में जाएं.
  • इसके बाद Recruitment of Probationary Officer नोटिफिकेशन वाले लिंक को खोजें.
  • अब Mains Examination Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की PDF लिस्ट खुल जाएगी.
  • अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर (Roll Number) या रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके सर्च करें.
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में दिखता है, तो बधाई हो! आपने इंटरव्यू राउंड के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है.

स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स
पीडीएफ रिजल्ट लिस्ट जारी होने के लगभग 1 हफ्ते बाद एसबीआई उम्मीदवारों का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड (Scorecard) जारी करेगा. इसमें आपके विषय-वार (Sectional) मार्क्स, ओवरऑल मार्क्स और कैटेगरी अनुसार कट-ऑफ मार्क्स दिए रहेंगे. मेन्स परीक्षा के अंकों में गलत जवाबों के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग शामिल है, जिसके बाद नॉर्मलाइजेशन (Normalisation) प्रक्रिया लागू होती है.

मेन्स रिजल्ट के बाद आगे क्या होगा?
मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, इंटरव्यू और ग्रुप एक्सरसाइज के लिए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे. याद रखें कि प्रीलिम्स परीक्षा केवल क्‍वालीफाइंग थी. आपका अंतिम चयन मेन्स परीक्षा (Phase 2) और इंटरव्यू/ग्रुप एक्सरसाइज (Phase 3) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर ही होगा.

विज्ञापन

रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपने रोल नंबर तथा एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें. अगर आपने अच्छा परफॉर्म किया है, तो बिना समय गंवाए अभी से अपने इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन (GD) की तैयारी शुरू कर दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ