UPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out: जारी हुई फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप, 27 सितंबर को है एग्जाम

UPSSSC ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. 27 सितंबर को होगी परीक्षा। upsssc.gov.in से डाउनलोड करने का तरीका जानें.

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip Out

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की सिटी स्लिप जारी हुई, ऐसे डाउनलोड करें. (फोटो क्रेडि‍ट - AI)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड (Forest Guard) और वाइल्डलाइफ गार्ड (Wildlife Guard) भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. आयोग ने लिखित परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Details 2026) जारी कर दी है.

विज्ञापन

अगर आपने भी इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अब आप जान सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. अभ्यर्थी UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आसानी से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

UPSSSC फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर, 2026 को किया जाएगा. सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक केवल एक शिफ्ट में परीक्षा होगी. पेपर सॉल्‍व करने के ल‍िए 120 मिनट यानी 2 घंटे का वक्‍त म‍िलेगा.

विज्ञापन

कैसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न?
परीक्षा में आपसे कुल 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्‍न (MCQs) पूछे जाएंगे. विषयगत ज्ञान, गणित एवं विज्ञान, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान (UP GK) के सवाल होंगे. परीक्षा में सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा, लेकिन गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4th) अंक काट लिया जाएगा. इसलिए तुक्का लगाने से बचें.

विज्ञापन

UPSSSC Forest Guard Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?
एग्जाम सिटी देखने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा.

  • सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद UPSSSC Forest Guard/Wildlife Guard Exam City Details 2026 वाले लिंक को खोलें.
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB) दर्ज करके सबमिट करें.
  • स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप खुल जाएगी, इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सुरक्षित रख लें.

एडमिट कार्ड कब तक आएगा?
ध्यान रहे कि यह सिर्फ एग्जाम सिटी स्लिप है, मुख्य एडमिट कार्ड (Admit Card) नहीं. एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा. परीक्षार्थी ताजा अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ