Agniveer Job News: अग्‍न‍िवीरों के लिए बड़ी खबर, 4 साल पूरा होते ही हाथ में होगा नया जॉइनिंग लेटर, जानें सरकार का प्‍लान

अग्‍न‍िपथ योजना के तहत सेवामुक्त होने वाले 75% अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी. जानिए गृह मंत्रालय का नया एग्जिट प्लान, BSF, CRPF और रेलवे में मिलने वाले आरक्षण की पूरी जानकारी.

Agniveer Permanent Job Confirmation Plan by Defence Ministry

Agniveer Good News: अग्‍न‍िवीरों की होगी बल्ले-बल्ले! 25% सेना में होंगे पक्के, 75% को मिलेगी अर्धसैनिक बलों में सीधी एंट्री (File Photo)

अग्‍न‍िवीरों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक बहुत ही राहत भरी और बड़ी खबर आई है. जो युवा देश सेवा के लिए अग्‍न‍िपथ योजना के तहत भर्ती हुए थे, अब उन्हें चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नौकरी की चिंता नहीं सताएगी. सरकार ने एक ऐसा एग्जिट प्लान (Exit Plan) तैयार किया है, जिससे सेवामुक्त होने वाले जवानों के हाथ में तुरंत पक्की नौकरी का लेटर होगा.

विज्ञापन

आइए, जानते हैं कि सरकार का यह नया प्लान क्या है और अग्‍न‍िवीरों को इसका फायदा कैसे मिलेगा.

विज्ञापन

क्या है सरकार का नया एग्जिट प्लान?

थल सेना से अग्‍न‍िवीरों का पहला बैच जनवरी 2027 में अपना 4 साल का कार्यकाल पूरा करके बाहर निकलेगा. इसमें करीब 19000 से ज्यादा अग्‍न‍िवीर शामिल हैं. पहले योजना यह थी कि 4 साल पूरे होने पर सभी अग्‍न‍िवीरों को एक बार सेवामुक्त किया जाएगा और बाद में उनमें से 25% को वापस सेना में परमानेंट किया जाएगा. लेकिन अब सरकार ने इस नियम को बदल दिया है. अब 4 साल का कार्यकाल खत्म होने से पहले ही आंतरिक परीक्षा और मेरिट लिस्ट तैयार कर ली जाएगी. यानी कार्यकाल पूरा होते ही 25% अग्‍न‍िवीर सेना में ही परमानेंट हो जाएंगे.

विज्ञापन

जो 75% अग्‍न‍िवीर बाहर निकलेंगे, उन्हें भी बेरोजगार नहीं रहना पड़ेगा. गृह मंत्रालय एक स्पेशल पोर्टल के जरिए उनकी सेवामुक्ति से पहले ही केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (CAPF) और पुलिस में सीधी नियुक्ति की तैयारी कर रहा है.

इसका सीधा मतलब ये हुआ क‍ि सेना की यूनिफॉर्म उतारते ही अग्‍न‍िवीरों के हाथ में दूसरी सरकारी नौकरी का जॉइनिंग लेटर होगा.

विज्ञापन

कहां-कहां मिलेगा अग्‍न‍िवीरों को आरक्षण और छूट?
सरकार ने अग्‍न‍िवीरों के पुनर्वास (Rehabilitation) के लिए अलग-अलग सरकारी विभागों में सीटों का आरक्षण तय कर दिया है. अर्धसैनिक बलों (BSF, CRPF, CISF, ITBP, असम राइफल्स) में 50% आरक्षण म‍िलेगा. बाहर निकलने वाले 75% अग्‍न‍िवीरों के लिए इन बलों में सिपाही और राइफलमैन के पदों पर 50% तक आरक्षण का प्रावधान है. सबसे बड़ी बात यह है कि इन्हें लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट (PET/PST) से भी छूट दी जाएगी.

भारतीय रेलवे में नौकरी
कैटेगरी-1 पद: पूर्व अग्‍न‍िवीरों के लिए 10% क्षैतिज (Horizontal) आरक्षण.
कैटेगरी-2 और उससे ऊपर के पद: 5% तक आरक्षण तय किया गया है.

विज्ञापन

इस कदम का अग्‍न‍िवीरों को क्या बड़ा फायदा होगा?

  1. 4 साल बाद घर बैठने या नए सिरे से शून्य से शुरुआत करने की नौबत नहीं आएगी.
  2. अर्धसैनिक बलों में सीधी भर्ती मिलने से चयन प्रक्रिया बेहद आसान और तेज हो जाएगी.
  3. कार्यकाल पूरा होने से पहले ही भविष्य सुरक्षित हो जाने से जवान बेहतर मन से देश सेवा कर सकेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ