Haryana CET Admit Card 2022: सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड थोड़ी देर में होगा जारी, यहां से कर पाएंगे चेक
Edited By Nirmal Pareek

TNUSRB TN Police hall ticket 2022
Edited By Nirmal Pareek

TNUSRB TN Police hall ticket 2022
Haryana CET Admit Card 2022: हरियाणा में ग्रुप-सी के पदों की भर्ती के लिए होने वाली कॉमन पात्रता परीक्षा (NTA Haryana CET Exam) के एडमिट कार्ड थोड़ी देर में जारी होंगे। मंगलवार को परीक्षार्थियों की एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी गई। एक बार जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
बता दें कि हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 05 और 06 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए परीक्षा से केवल 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 26000 पदों को भरा जाएगा, हालांकि पदों की संख्या कुछ बदलाव भी संभव है।
हरियाणा सीईटी परीक्षा में 11 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। परीक्षा 05 और 06 नवंबर को राज्य भर के एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने वैध एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
बता दें हरियाणा सीईटी परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी। हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 के प्रश्न पत्र को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) का समय दिया जाएगा। हरियाणा राज्य सामान्य पात्रता परीक्षा, हरियाणा सीईटी विभिन्न ग्रुप सी और डी रिक्तियों में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: