Weather Forecast Today: यूपी-बिहार में जमकर होगी बारिश, पड़ेंगे ओले; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: IMD के मुताबिक, कई राज्यों में आज जमकर बारिश होगी और ओले गिरेंगे। इसके साथ ही, घना कोहरा छाया रहेगा।

weather forecast today

Weather Forecast Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

विज्ञापन

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि औौर कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि पूर्वी-मध्य भारत में 14 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तूफान की गतिविधि होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्का कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बिहार-झारखंड में चलेगी आंधी

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, 14 फरवरी को बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक, 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। IMD ने कहा कि ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में आज और कल सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यूपी का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने कहा कि आज पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है।  कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे पहले, मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई थी। इससे गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचा है।

विज्ञापन

इन राज्यों में हुई बारिश

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को ओलावृष्टि दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश. बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ