Bihar Politics: बिहार में चला हाई लेवल ड्रामा, आपस में भिड़े JDU के तीन विधायक; थाने तक पहुंची रार

Bihar Politics: विधायक बीमा भारती अपने बेटे और पति की गिरफ़्तारी पर काफी नाराज थीं। दो विधायकों के अपहरण का आरोप लगा। विधासभा परिसर में आमने-सामने हुए जदयू के विधायक।

Bihar Politics

जदयू विधायक सुधांशु शेखर, बीमा भारती और संजीव

Bihar Politics: बिहार का सियासी पारा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा में विश्वासमत के बाद मंगलवार को यहां जदयू के तीन विधायक ही आपस में भिड़ गए। दिनभर यहां हाई लेवल ड्रामा चला। विधायकों का यह मामला थाने तक पहुंच गया। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप हुआ। दरअसल, जेडीयू के विधायक सुधांशु शेखर ने ने पार्टी के दो विधायकों (बीमा भारती और एक अन्य)के अपहरण की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में पार्टी के ही एक अन्य विधायक डॉ संजीव पर अपहरण का आरोप लगाया गया।

जदयू विधायक के पति और बेटा हुए गिरफ्तार 

लेकिन मसला उस समय पेजीदा हो गया जब कथित अपहृत विधायकों में से एक विधायक बीमा भारती विधानसभा पहुंच गई थी। लेकिन बीमा भारती के बयान से राजनीति और गरमा गई। बीमा ने अपनी ही पार्टी (जदयू) के नेताओं के पर उनके बेटे और पति को गिरफ्तार करने के खिलाफ नाराजगी जताई। यहां बता दें कि बीते रविवार को बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे राजकुमार राजा समेत कुल 9 लोगों को अवैध राइफल इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बता दें बीमा रुपौली विधानसभा से जदयू पार्टी से विधायक हैं।

विधायक सुधांशु शेखर और संजीव हुए आमने-सामने

विधानसभा परिसर में नजारा उस समय किसी फिल्मी सीन के फाइट सीन में बदल गया जब थाने में शिकायत करने वाले विधायक और आरोपी विधायक आमने सामने आ गए। शिकायत करने वाले विधायक सुधांशु शेखर विधायक बीमा भारती और दिलीप राय के अपहरण की आशंका जताते हुए पार्टी के ही विधायक डॉ संजीव और आरजेडी नेता सुनील पर शक जताया गया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायत में विधायकों को जदूय से अलग होने के लिए पैसों का ऑफर दिए जाने के आरोप लगाए।

विधानसभा के बाहर बीमा भारती ने दिया बयान

बीमा भारती अपने बेटे और पति की गिरफ़्तारी पर काफी नाराज थीं। विधानसभा के बाहर उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब दिया कि अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं रहा है। क्या कोई मुझे बताएगा कि क्या मेरा बेटा आतंकवादी है? पुलिस ने मेरे जिन कार्यकर्ताओं को पकड़ा है उनका क्या कसूर है। पुलिस पर किसका दबाव है। विधायक बीमा भारती ने कहा की उनके परिवार को फंसाया गया है। उनका कहना था कि उनके परिजनों को फंसाने में जदयू के नेताओं का हाथ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ