---विज्ञापन---

Farmers Protest Update: बॉर्डर पर फ‍िर जुटना शुरू हुए क‍िसान, हजारों की संख्‍या में ट्रैक्‍टर ट्रॉली

Farmers Protest Latest Update: किसान आंदोलन के चलते दिल्ली में हालात खराब होने की संभावना है। बॉर्डर, बसें, इंटरनेट सब बैन है। ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं, पढ़ें पुलिस-किसानों के टकराव पर ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

Farmers Protest Delhi NCR Latest Update: पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े हैं। पुलिस भी उन्हें किसी कीमत पर दिल्ली में घुसने नहीं देना चाहती। इसके चलते किसानों-पुलिस में टकराव का माहौल बना हुआ है। वहीं सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है, पर किसान नहीं मान रहे। आज बुधवार को फ‍िर से क‍िसान बॉर्डर पर जुटना शुरू हो गए हैं।

100 से ज्यादा किसान, पुलिस जवान घायल

दिल्ली के तीनों बॉर्डर सील हैं। ट्रैफिक जाम के हालात हैं। बीते दिन हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले शंभु बॉर्डर पर जब किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। बैरिकेडिंग और सिक्योरिटी लेयर्स तोड़ दीं। पुलिस ने उनके खिलाफ बल प्रयोग किया। किसानों को खदेड़ने के लिए ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इस दौरान मची अफरा तफरी और जवाबी कार्रवाई में 100 से ज्यादा किसान और पुलिस जवान घायल हुए। पुलिस ने कई किसानों को हिरासत में भी लिया है, लेकिन किसान नहीं माने। रातभर बवाल चलता रहा। किसान आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने रात को भी आंसू गैस के गोले छोड़े।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

तीनों बॉर्डर पर तनाव के हालात, धारा 144 लागू

शंभु बॉर्डर पर किसानों के बवाल को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 15 जिलों में धारा 144 लगा दी है। साथ ही इंटरनेट बैन की समयसीमा 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। हरियाणा, दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, उत्तर प्रदेश का गाजीपुर बॉर्डर सील है। दिल्ली में अगले 30 दिन तक धारा 144 लगी रहेगी। पंजाब में भी इंटरनेट बैन हो गया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हरियाणा-हिमाचल-पंजाब की बसों की एंट्री बैन

किसान आंदोलन को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने दिल्ली आने वाली बसें रोक दी हैं। हिमाचल से दिल्ली आने वाली सभी बसों के रूट चंडीगढ़ तक सीमित कर दिए गए हैं। हरियाणा से बसों की एंट्री पहले ही बैन है। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम है। दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली आने-जाने वाले लोग भारी ट्रैफिक जाम में फंसे हुए हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Feb 14, 2024 07:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola