---विज्ञापन---

Weather Forecast Today: इन राज्यों में आज जमकर होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। आपके यहां आज मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं...

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, कुछ जगहों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज, आइए जानते हैं…

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, आज, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा या बर्फबारी देखने को मिलेगी। इस दौरान आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय और ओडिशा में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हालांकि, दोपहर बाद आसमान के पूरी तरह साफ होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: 14 मार्च को कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें आज का राशिफल और उपाय

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से 19 मार्च के दौरान झारखंड, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने और  30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, केरल, माहे, रायलसीमा, तमिल नाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 5 दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 

---विज्ञापन---

Shani Dev: 9 महीनों के बाद भी इन 5 राशियों पर शनि देव की रहेगी बुरी नजर, 3 राशि के लोग काटेंगे चांदी

Financial Horoscope: आज वृश्चिक समेत 3 राशियों को एक गलती पड़ सकती है भारी, जानें वित्तीय राशिफल

सरकार ने दिया DA से जुड़ा बड़ा अपडेट, सरकारी कर्मचारियों को जरूर पता होनी चाहिए ये बातें

First published on: Mar 14, 2024 06:53 AM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola