---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shani Dev: 9 महीनों के बाद भी इन 5 राशियों पर शनि देव की रहेगी बुरी नजर, 3 राशि के लोग काटेंगे चांदी

Horoscope Shani Dev: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 18 मार्च को कुंभ राशि में उदय होंगे। शनि देव के उदय होने से कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानने वाले हैं कि शनि देव के कुंभ राशि में उदय होने से अगले 294 दिन तक किन-किन राशियों के लिए खास रहने वाला है।

Horoscope Shani Dev: सभी ग्रहों में शनि देव को न्याय और कर्मफल के दाता ग्रह माना गया है। मान्यता है कि शनि देव लोगों के बुरे कर्मों के फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की चाल खास महत्व रखती है। माना जाता है कि शनि देव बहुत ही धीमी गति से गोचर करते हैं। सभी 12 राशियों में एक बार गोचर करने में करीब 30 साल लग जाता है।

बता दें कि 18 मार्च के बाद आने वाले 289 दिनों तक शनि देव कुंभ राशि में ही रहेंगे। शनि देव 5 दिनों बाद कुंभ राशि में ही उदय होंगे। शनि देव के उदय होने से अगले 9 महीने तक 3 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए अशुभ रहेगा। तो आइए जानते हैं किन राशियों को शुभ फल और किन राशियों को अशुभ फल मिलेगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए अगले 9 महीने तक लाभकारी साबित होगा। शनि देव की कृपा से मेष राशि के लोगों के जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। कई कार्यों में सफलता भी मिलेगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह पूरा साल अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं अगले 3 महीने के अंदर स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से अगले 9 महीने तक सिंह राशि के लोगों को फायदे ही फायदे होंगे। कभी भी अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनके जीवन में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। लेकिन शनि देव की कृपा से बहुत जल्द सफलता मिल सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

शनि  देव के कुंभ राशि में विराजमान रहने से अगले 294 दिनों के अंदर गुड न्यूज मिल सकता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि सेहत संबंधित थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए यह पूरा साल बहुत ही शुभ रहेगा। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक मामले में पूरा साल बेहतर रहेगा।

इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या के बुरे प्रभाव से कर्क, वृश्चिक, मकर , कुंभ और मीन राशि के लोग ज्यादा प्रभाव होंगे। शनि देव पूरे साल इन राशियों पर बुरा प्रभाव डालेंगे। साथ ही कष्ट भी दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 25 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोगों के जीवन पर पड़ेगा असर

यह भी पढ़ें- मेष राशि में बनेगा गजकेसरी राजयोग, आज से 5 राशियों की बदल जाएगी लाइफ

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- बस 1 घंटा 20 मिनट में ही कर सकते हैं होलिका दहन, जानें कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 13, 2024 03:57 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola