दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कल इन राज्यों को झेलनी पड़ सकती है मौसम की मार, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 2 सितंबर को देश के कई राज्यों के लिए तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है.

Kal Ka Mausam

देश के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट (Photo: AI)

आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 2 सितंबर को देश के कई राज्यों के लिए तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है. IMD का कहना है कि कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों पर भी खतरा मंडरा रहा है. लगातार हो रही बारिश की वजह से लैंडस्लाइड्स की चेतावनी भी जारी की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां-कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में आज की तरह कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मोरादाबाद, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है. IMD ने 6 सितंबर तक कई जिलों के लिए बाढ़ का भी अलर्ट जारी किया है. वहीं, बिहार के सिवान, गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, पटना समेत कई इलाकों में भी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है. झारखंड में भी हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं. यहां देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, रांची, धनबाद समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों को भी मौसम की मार झेलनी पड़ रही है. उत्तराखंड के चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल और रुद्र प्रयाग में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश की अगर बात करें तो कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौल-स्पीति, शिमला और कुल्लू में भी आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी समेत कई इलाकों में बारिश आफत बनकर बरस सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ