Amit Thackeray

Video: राज ठाकरे के बेटे अमित और MNS कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज, कॉलेज से हटवाई थी PM की फोटो

महाराष्ट्र के पुणे में कॉलेज में घुसकर प्रिंसिपल के कमरे में लगी प्रधानमंत्री मोदी की फोटो हटाने के आरोप में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित पर केस दर्ज हुआ है. अमित के अलावा मनसे कार्यकर्ताओं पर भी FIR की गई है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. 20 से 25 अज्ञात पदाधिकारियों, छात्रों एवं मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है. पुणे के चतु:श्रृंगी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है. अमित और अन्य लोगों पर पुणे के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में जबरन घुसकर हंगामा, नारेबाजी करने और लोगों को धमकाने के आरोप हैं. प्रिंसिपल के ऑफिस में लगी प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को हटाने के आरोप हैं. घटना 31 अगस्त की दोपहर करीब 12:30 से 1:15 बजे के बीच की है.

विज्ञापन

कॉलेज कर्मचारी की शिकायत पर केस दर्ज

कॉलेज कर्मचारी डॉ. राजेंद्र काशीराम पाटील (52) की शिकायत पर अमित और अन्य पर केस दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त रजनिकांत चिलुमुला, सहायक पुलिस आयुक्त ब्रह्मदेव गावडे, पुलिस निरीक्षक उत्तम भजनावळे, पुलिस निरीक्षक (अपराध) शीतल जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिकेत पोटे और सहायक पुलिस निरीक्षक छाया बोरकर मौके पर पहुंचे हैं. अधिकारियों के आदेश पर ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 329(3), 189(1), 46, 221, 351(2) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 120 के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

News24 की स्पेशल रिपोर्ट देखें और जानें की पूरा मामला क्या है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ