दिल्ली के मार्केट में तेज रफ्तार कार ने 15 लोगों को रौंदा, वीडियो आया सामने

Delhi Market Car Accident: दिल्ली के एक मार्केट में तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि अचानक एक कार दुकानदारों को रौंदते हुए निकल जाती है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Delhi Market Car Accident

Delhi Market Car Accident

Delhi Market Car Accident (विमल कौशिक, नई दिल्ली): दिल्ली के गाजीपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, यहां एक तेज रफ्तार टैक्सी सवार ने बुध बाजार में 15 लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि इस एक्सीडेंट में 7 लोग गंभीर घायल हो गए हैं। जिनका लाल बहादुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी ड्राइवर को पकड़कर गाजीपुर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

कैसे हुई घटना? 

जानकारी के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुध बाजार इलाका है। यहां अचानक एक ऑरा कार लोगों को रौंदते हुए निकल गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। उसने बुध बाजार से लेकर मयूर विहार फेज 3 तक शराब के नशे में टैक्सी चलाई और 15 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया।

विज्ञापन

वीडियो आया सामने

इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बीच बाजार में तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकल जाती है। कार की रफ्तार इतनी तेज होती है कि लोग कुछ समझ पाते हैं, उससे पहले ही वह उन्हें रौंद देती है। कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्सीडेंट के बाद टैक्सी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

विज्ञापन

एक जने की मौत

बताया जा रहा है कि घटना करीब 9 बजे के आसपास की है। यहां दुकानदार बाजार सजाकर बैठे थे। लोग भी खरीदारी करने आ रहे थे, इतने में बेकाबू कार ने कहर बरपा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक जने की मौत हो गई है। जबकि घायलों में महिला और पुरुष दोनों हैं। इस हादसे में आरोपी भी घायल हो गया। एक्सीडेंट के बाद जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर रास्ता जाम कर दिया। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ