चिराग पासवान को किसने दी जान से मारने की धमकी? चिट्ठी में लिखा था- 'आतंकियों द्वारा मारे जाओगे'

चिराग पासवान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जुलाई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धमकी दी गई थी. यह मामला उस समय सामने आया था, जब उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला घोषित किया था.

Chirag Paswan.jpg

चिराग पासवान एक केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले नेताओं में शामिल हैं. (Photo: ANI)

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मंगलवार को जान से मारने की धमकी मिली. डाक के जरिए भेजी गई एक गुमनाम चिट्ठी में लिखा था कि चिराग पासवान को जल्द ही खूंखार आतंकवादियों द्वारा मार दिया जाएगा. धमकी सामने आने के बाद चिराग पासवान के कार्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मामले की गंभीरता से जांच कराने और उनकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग की है. चिराग पासवान के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है.

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंत्रालय को एक बिना सिग्नेचर वाला लिफाफा मिला था. इसे खोलने पर उसमें दो मोबाइल नंबरों के साथ एक धमकी भरा संदेश मिला. मैसेज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की हत्या की धमकी दी गई थी.

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

आपको बता दें कि चिराग पासवान को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उनके कार्यालय ने धमकी को गंभीर बताते हुए गृह मंत्रालय से पूरे मामले की गहन जांच कराने का अनुरोध किया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी भरा खत किस व्यक्ति या संगठन की ओर से भेजा गया है. चिट्ठी कहां से डाक के जरिए भेजी गई और उसमें दिए गए मोबाइल नंबरों का इस धमकी से क्या संबंध है, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है. सुरक्षा एजेंसियां चिट्ठी के जरिए सुरागों के आधार पर धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं.

विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है चिराग पासवान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. जुलाई 2025 में सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धमकी दी गई थी. यह मामला उस समय सामने आया था, जब उनकी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला घोषित किया था. बताया गया था कि इंस्टाग्राम के एक अकाउंट के जरिए चिराग पासवान को धमकी दी गई. इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रवक्ता की ओर से पटना साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिराग पासवान एक केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले नेताओं में शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ