Pawan Mishra
Read More
---विज्ञापन---
इंडियन एयरफोर्स का Su-30 MKI लड़ाकू विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एयरफ़ोर्स ने इसकी जानकारी x के माध्यम से दी. आपको बता दे कि ट्रेनिंग कार्यक्र्म में निकला Su-30MKI विमान असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था,जिसके बाद खोज अभियान जारी था, लेकिन अब प्लेन के क्रैश होने की पुष्टि एयरफोर्स ने कर दिया है.पायलट की हालत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली. सुखोई- 30 फाइटर जेट विमान ट्रेनिंग मिशन पर निकला था. कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर से उड़ान भर रहा था, तभी अचानक ग्राउंड कंट्रोल से संपर्क टूट गया था. आपको बता दे कि वायुसेना के हर युद्धाभ्यास में यह फाइटर विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करता रहता है. अगर आकड़ो पर गौर करे तो पहले भी
सुखोई-30एमकेआई विमानों से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं.
साल 2019 का अगस्त महीना
असम के ही तेजपुर के पास रेगुलर ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायु सेना का एक सुखोई-30एमकेआई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दोनों पायलट सुरक्षित रूप से बचा लिए गए थे.
साल 2015
तेजपुर में ही
सुखोई-30 एमकेआई विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, दुर्घटना होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित तरीके से बच गए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।