17 राज्यों में अगले 8 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश में मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है और आखिर के दिनों में इसके बहुत कम बरसने के आसार हैं. हालांकि लो प्रेशर वाला एरिया बना हुआ है, लेकिन आधे से ज्यादा भारत में अब उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है.

Aaj Ka Mausam | Weather Forecast | IMD Alert

दक्षिण पश्चिम मानसून 15 सितंबर तक वापसी कर सकता है. (Credit- AI)

सितंबर के महीने में मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं. क्योंकि गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो-प्रेशर एरिया बन रहा है. वहीं पूर्वोत्तर असम और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके असर से आज एक सितंबर से 5 सितंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

उमस भरी गर्मी लोगों को सताने को तैयार

हालांकि पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां कम रह सकती हैं, लेकिन उमस भरी गर्मी के साथ तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. गर्मी इस सीजन में 125 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, वहीं मानसून की बारिश ने भी इस सीजन में कई राज्यों में खासकर असम, गुजरात और बिहार में जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है.

विज्ञापन

आज 17 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

IMD के अनुसार, आज 1 सितंबर को देशभर के17 राज्यों दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में भारी बारिश हो सकती है. 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की चेतावनी जारी की गई है. पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश गिरने की आशंका है. वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी हो सकती है.

अगले 5 दिन कहां और कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 2 सितंबर को और 6 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज एक सितंबर से 6 सितंबर तक बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में 2 से 6 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है. पूर्वांचल में 1 सितंबर को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 2 और 3 सितंबर और 6 सितंबर को बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश और बिहार में हुई अच्छी बारिश

IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव है. सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश हुई. बिहार के पटना, लखीसराय, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, बेगूसराय, अररिया और मुंगेर में भी सोमवार को अच्छी बारिश हुई. मानसून के बादलों ने जून से अगस्त तक उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल, झारखंड समेत कई राज्यों को जमकर भिगोया, लेकिन दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों को मायूस किया.

सितंबर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, सितंबर के महीने में बारिश कम होगी. वहीं पूरे देश में एक महीने में एवरेज बारिश सामान्य से कम यानी 91 फीसदी से कम रहने की संभावना है. सितंबर महीने में औसतन 167.9 मिमी बारिश होने के आसार हैं. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के ज्यादातर राज्यों में सितंबर महीने में बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है. हालांकि पूर्वोत्तर भारत में सितंबर में बारिश अच्छी हो सकती है, लेकिन बाकी देश सूखा रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ