---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूयॉर्क में टाइम्स स्कवायर पर चाकूबाजी में एक की मौत दूसरा घायल, हमलावर महिला भी ढेर

Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी 4 दिन का विदेश दौरा रद्द करके वतन वापस लौट आएंगे. वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में नीट पेपर लीक के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर दर्ज केस रद्द करने की मांग पर सुनवाई होगी.

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस उत्तराखंड सचिवालय तक मार्च करेगी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेंगे और मध्य एशिया का आधिकारिक 4 दिन का दौरा खत्म करेंगे और देश वापस लौट आएंगे. इसके अलावा मुंबई में आज से टैक्सी-ऑटो के किराए बढ़ गए हैं तो आज से मुंबई में तिपहिया (ऑटो-रिक्शा) का न्यूनतम किराया 27 रुपये और काली-पीले रंग वाली टैक्सी का न्यूनतम किराया 33 रुपये होगा.

उधर, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन से जुड़ी 13 FIR रद्द करने के लिए केंद्र सरकार की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इधर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 305 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे. जिससे 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक लेने वाले 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:03 (IST) 1 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूसी सेना में भर्ती भारतीयों पर विदेश सचिव का बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के बारे में ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्रालय में तैनात विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रूसी सेना में सेवा दे रहे भारतीयों से जुड़े सवाल का जवाब दिया. उन्होंने बताया कि रूसी सेना में 227 भारतीय नागरिक भर्ती हुए थे, जिनमें से 139 भारतीयों को रिलीज कर दिया गया है, जबकि 51 की मौत हो गई है. रिलीज किए गए भारतीयों की वतन वापसी के लिए रूस की पुतिन सरकार से बातचीत का दौर जारी है.

07:57 (IST) 1 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी

न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर चाकूबाजी में एक शख्स की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. चाकूबाजी एक महिला ने की, जिसे पुलिस ने अपनी गोलियों का निशाना बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि जिन 2 लोगों को चाकू मारा गया था, उनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है.

07:34 (IST) 1 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज मेधावियों को वितरित करेंगे 25-25 हजार

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 305 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करेंगे. जिसके तहत कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले करीब 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये दिए जाएंगे.

07:17 (IST) 1 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज SCO समिट को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट में हिस्सा लेंगे और समिट को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे आज ही मध्य एशिया का अपना आधिकारिक चार दिन का दौरा खत्म करेंगे और देश वापस लौट आएंगे.

06:41 (IST) 1 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में आज सचिवालय तक कांग्रेस का मार्च

उत्तराखंड के हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कांग्रेस आज सचिवालय तक मार्च करेगी. विरोध प्रदर्शन सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. जिसके जरिए कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाएगी. कांग्रेस नेताओं ने FIR का विरोध करते हुए भाजपा पर दलित विरोधी सोच और राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है.

First published on: Sep 01, 2026 06:38 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग में बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दे रही हैं। यहां की कोर टीम का हिस्सा हैं और नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola