'आतंक पर दोहरा रवैया नहीं चलेगा…', जब SCO समिट में शहबाज शरीफ के सामने गरजे PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद से निपटने को लेकर दोहरे मानदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते, इस पर सभी को एक स्वर में बोलना होगा.

PM Modi, Shehbaz Sharif, Shanghai Cooperation Organisation, SCO Summit, PM Modi Pakistan, India Pakistan, PM Modi on terrorism

पीएम मोदी ने एससीओ सम्मिट में आतंकवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. (Image - ANI)

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ शिखर सम्मेलन में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पूरे इको-सिस्टम को ही खत्म करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि आतंक के मुद्दे पर दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. पीएम मोदी ने यह कड़ी टिप्पणी उस राउंडटेबल चर्चा में की, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और SCO के अन्य नेता भी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने कहा, ‘हमें आतंकवाद के पूरे तंत्र के साथ-साथ उसके वित्तपोषण को भी रोकना होगा. आतंकवाद से निपटने को लेकर दोहरे मानदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते, इस पर सभी को एक स्वर में बोलना होगा.’

विज्ञापन

आतंकवाद से निपटने की जरूरत पर प्रधानमंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में विशेष महत्व रखती है जब भारत सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा, ‘युद्ध के मैदान में किसी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता, सभी युद्ध और संघर्ष संवाद एवं कूटनीति के जरिये सुलझाए जाने चाहिए. संपर्क बढ़ाने के प्रयासों में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.’

विज्ञापन

उनकी इस टिप्पणी को चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ की ओर परोक्ष संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

साथ ही पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत बाजारों को जोड़ने, व्यापार को सुगम बनाने और विकास के नए रास्ते खोलने वाले सभी प्रयासों का समर्थन करता है. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) को लेकर भारत की सोच के तीन मुख्य स्तंभ – सुरक्षा, संपर्क और अवसर हैं. भारत के लिए शंघाई सहयोग संगठन महान सभ्यताओं, संस्कृतियों और विचारों का संगम है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ