'ये आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं', सिंधु जल संधि पर भारत ने ठुकराया हेग कोर्ट का फैसला

सिंधु जल संधि का पालन करने का आग्रह हेग कोर्ट ने किया है, लेकिन भारत ने इसे ठुकरा दिया है. दोटूक शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि भारत अपने रुख पर अडिग रहेगा. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए संधि को सस्पेंड किया था, जो लागू ही रहेगी.

indus water treat | india | pakistan

सिंधु जल संधि को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सस्पेंड किया गया था. (Credit- AI/X)

भारत ने सिंधु जल संधि को लेकर हेग कोर्ट के फैसले को ठुकरा दिया है और स्पष्ट किया है कि भारत के संप्रभु फैसलों पर निर्णय लेने का अधिकार हेग कोर्ट को नहीं है. सिंधु जल संधि सस्पेंड रहेगी और भारत अपने रुख पर अडिग रहेगा. सिंधु नदी के पानी को पाकिस्तान के साथ बांटने को लेकर संधि का पालन करने का कोर्ट का आग्रह मान्य नहीं है. पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को दंड देने के लिए संधि को सस्पेंड किया गया था और यह फैसला लागू रहेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का संधि सस्पेंड रखने का रुख अडिग

सिंधु जल संधि पर भारत के रुख को लेकर हेग कोर्ट ने कहा कि भारत के पास सिंधु जल संधि को खत्म करने या सस्पेंड करने का कोई औचित्य नहीं है. सितंबर 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि का उद्देश्य भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली के बंटवारे को कंट्रोल करना था. लेकिन भारत ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, इसलिए सिंधु जल संधि तब तक सस्पेंड रहेगी, जब तक पाकिस्तान की धरती से आतंकियों और आतंकी संगठनों का खात्मा नहीं होगा और पाकिस्तान एक्शन नहीं लेता.

भारत ने हेग कोर्ट को अवैध न्यायालय बताया

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हेग कोर्ट का गठन विश्व बैंक के द्वारा संधि की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन करते हुए किया गया था और भारत इसके फैसले को स्पष्ट रूप से खारिज करता है. भारत ने इस अवैध अदालत को कभी मान्यता नहीं दी है और यह कहता रहेगा कि इस कोर्ट की स्थापना ही सिंधु जल संधि का गंभीर उल्लंघन है. पाकिस्तान ने सिंधु नदी प्रणाली की पश्चिमी नदियों पर बनी भारत की किशनगंगा और रैटल जलविद्युत परियोजनाओं के डिजाइन पर आपत्ति जताई और कोर्ट से मध्यस्थता की मांग की थी.

विज्ञापन

भारत ने कोर्ट की मध्यस्थता पर आपत्ति जताई

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने शुरू से ही भारत-पाकिस्तान के मामले में हेग कोर्ट की मध्यस्थता प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है. विवाद तकनीकी हैं और संधि के अनुसार इनकी जांच निष्पक्ष विशेषज्ञ के द्वारा की जानी चाहिए. भारत इस कोर्ट में कभी अपना पक्ष नहीं रखेगा और न ही वह कभी इस कोर्ट के सामने पेश होगा. हेग कोर्ट को भारत के संप्रभु निर्णयों पर फैसला सुनाने का कोई अधिकार नहीं है. इसके फैसले भारत की जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में की गई कार्रवाइयों पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे. सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का निर्णय बिल्कुल सही है और आगे भी लागू रहेगा. यही पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी सजा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ