Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 4000 से ज्यादा नए केस, 20 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। रविवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इस कमी के साथ आज देश में कोरोना के करीब चार हजार से कम नए केस सामने आए हैं।अभी पढ़ें – Corona […]

---विज्ञापन---

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। रविवार के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इस कमी के साथ आज देश में कोरोना के करीब चार हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें Corona Alert: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, मास्क हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ज़ुर्माना

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,129 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,777 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 23 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 648 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,129 नए केस सामने आए हैं जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,688 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 43 हजार 415 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 72 हजार 243 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 298 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 530 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 2.51 फीसदी दर्ज की गई।

अभी पढ़ें Corona Alert: बच्चों को फिर से चपेट में ले रहा कोरोना, क्या बंद होने वाले हैं स्कूल?

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 217 करोड़ 68 लाख 35 हजार 714 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 11 लाख 67 हजार 772 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 26, 2022 09:21 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें