2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

Amit Shah on UCC: गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर दी जाएगी. उत्तराखंड के बाद अब मध्य प्रदेश, गुजरात और असम जैसे राज्य भी इस दिशा में तेजी से कदम बढ़ा चुके हैं. जानिए इस बड़े फैसले से जुड़े सभी अहम पहलू.

UCC in India, Amit Shah on UCC, Uniform Civil Code 2029, NDA states UCC

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है. file photo

Amit Shah on UCC: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर एक बड़ा और अहम बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि 2029 के अगले लोकसभा चुनाव से पहले देश के सभी 21 भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में यूसीसी पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा. रविवार को मुंबई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही. अमित शाह ने कहा, “हमने कई राज्यों में समान नागरिक संहिता की शुरुआत की है. मुझे पूरा भरोसा है कि 2029 से पहले सभी 21 बीजेपी और एनडीए गठबंधन वाले राज्यों में यूसीसी लागू हो जाएगी.”

विज्ञापन
विज्ञापन

किन राज्यों में क्या है मौजूदा स्थिति?

देश में उत्तराखंड पहला राज्य था जिसने फरवरी 2024 में यूसीसी कानून पास किया था और जनवरी 2025 से इसे पूरी तरह लागू भी कर दिया गया. इसके बाद गुजरात और असम ने भी इस दिशा में कदम उठाए. हाल ही में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने भी यूसीसी को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है. वर्तमान में गुजरात, असम और मध्य प्रदेश राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में ड्राफ्टिंग कमेटी पर काम चल रहा है.

विज्ञापन

कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी बोले गृह मंत्री

अमित शाह ने बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की अन्य बड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू होने के बाद कई राज्यों में सजा की दर एक ही साल में 30 फीसदी तक बढ़ गई है. सरकार ऐसी व्यवस्था बना रही है जिससे लोगों को तीन साल के भीतर न्याय मिल सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार ने देश से पांच दशक पुराने नक्सलवाद को खत्म किया है और पूर्वोत्तर में 14 से अधिक शांति समझौते किए हैं, जिसके तहत 9,000 से ज्यादा लोगों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा को अपनाया है. अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि देश से हर एक घुसपैठिए की पहचान कर उन्हें बाहर निकाला जाएगा.

क्या है समान नागरिक संहिता?

समान नागरिक संहिता (UCC) का सीधा मतलब देश के सभी नागरिकों के लिए एक जैसा कानून होना है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो. इसके लागू होने से शादी, तलाक, बच्चे को गोद लेने और पैतृक संपत्ति के बंटवारे में सभी धर्मों पर एक समान नियम लागू होंगे. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 में स्पष्ट कहा गया है कि सरकार को पूरे देश में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रयास करना चाहिए.

विज्ञापन

क्या नहीं बदलेगा?

इस कानून को लेकर कई तरह की भ्रांतियां भी हैं. यूसीसी किसी की धार्मिक पूजा-पद्धति, खान-पान, रीति-रिवाजों या पहनावे में कोई हस्तक्षेप नहीं करता. यह सिर्फ कानूनी और नागरिक अधिकारों को एक समान स्तर पर लाने का काम करता है. उत्तराखंड इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है, जिसके बाद अन्य राज्य भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ