कौन हैं दीपिका आनंद? जिन्हें उत्तराधिकारी बना सकती हैं मायावती, बोलीं- आकाश और ईशान को नहीं दूंगी कोई पद

खबरें है कि वक्त आने पर मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी के काम में लगा सकती हैं. खास बात ये है कि दीपिका ने अभी तक राजनीति में कदम नहीं रखा है. वो अभी लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं.

Mayawati Niece Deepika Anand

कौन हैं दीपिका आनंद? (PHOTO: X)

बहुजन समाज पार्टी में लगातार उथल-पुथल जारी है. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने ये साफ कर दिया है कि वो अपने भाई आनंद कुमार के बेटों को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं सौंपने वालीं. खबरें ये भी है कि वक्त आने पर मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी के काम में लगा सकती हैं. खास बात ये है कि दीपिका ने अभी तक राजनीति में कदम नहीं रखा है. वो अभी लंदन में वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. मायावती ने ये भी साफ किया है कि बीएसपी सिर्फ परिवार तक सीमित नहीं रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं दीपिका आनंद?

दीपिका आनंद मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की बेटी हैं. आनंद कुमार BSP के साथ लंबे वक्त से जुड़े हैं. उन्होंने सालों तक पार्टी की सेवा की है. अब चर्चा ये है कि उनकी बेटी दीपिका आनंद को मायावती अपना उत्तराधिकारी चुन सकती हैं. दरअसल, दीपिका आनंद को कभी किसी राजनीतिक प्रोग्राम में नहीं देखा गया, इसलिए उनका नाम कभी चर्चा में भी नहीं आया. लेकिन हाल ही में मायावती के एक बयान ने दीपिका आनंद को सुर्खियों में ला दिया. मायावती ने कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो आनंद कुमार अपनी जिम्मेदारी को संभालने के लिए दीपिका की मदद ले सकते हैं और अगर वो अपने आप को साबित करने में कामयाब रही तो उन्हें BSP में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है.

आकाश आनंद को बताया अपरिपक्व

मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्होंने आकाश आनंद को अपरिपक्व बताते हुए पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियों से दूर कर दिया है. मायावती ने कहा कि आकाश को अभी राजनीति के लिए और तैयार होने की जरूरत है. बुआ के फैसले के बाद अब फिलहाल आकाश आनंद सिर्फ BSP में छोटे-मोटे काम ही करेंगे. मायावती ने कहा कि बीएसपी कांशीराम के सिद्धांतों पर चलती है और वो हमेशा से अपने परिवार के लोगों को चुनाव लड़ाने या संगठन में कोई बड़ा पद देने के खिलाफ थे. मायावती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दल बीएसपी को टारगेट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ