'80% भारतीय मांसाहारी', BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर बोले राहुल गांधी, छोले भटूरे की की तस्वीर भी की शेयर

दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट के गाला डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना परोसने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने दावा किया कि देश के 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं और भारतीय नॉन-वेज खाना बेहद लजीज होता है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी के हाथ के बने छोले-भटूरे की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की.

Rahul Gandhi BRICS dinner controversy, Rahul Gandhi BRICS menu

ब्रिक्स समिट के गाला डिनर में सिर्फ शाकाहारी खाना परोसने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. CREDIT:X

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के औपचारिक समापन के बीच अब डिनर मेन्यू को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सम्मेलन के गाला डिनर में केवल शाकाहारी भोजन परोसे जाने पर केंद्र सरकार पर तंज कसा है. राहुल गांधी ने दावा किया कि देश की 80 प्रतिशत आबादी मांसाहारी यानी नॉन-वेजिटेरियन है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रिकॉर्ड के लिए बता दूं: 80% भारतीय नॉन-वेजिटेरियन हैं. भारतीय नॉन-वेज खाना बेहद लजीज होता है. ठीक वैसे ही, जैसे मेरी बहन के हाथ के छोले-भटूरे.” इसके साथ उन्होंने छोले-भटूरे की एक तस्वीर भी साझा की. हालांकि, राहुल गांधी ने अपने 80 फीसदी वाले आंकड़े का कोई आधिकारिक स्रोत नहीं बताया.

विज्ञापन

क्या था ब्रिक्स डिनर का मेन्यू?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए पूरी तरह शाकाहारी गाला डिनर की मेजबानी की थी. इस डिनर मेन्यू में भारतीय खानपान और ‘श्री अन्न’ को प्रमुखता से पेश किया गया था. खाने में खांडवी, पनीर लबाबदार, गुच्छी मार्मिक, मिलेट पुलाव, मशरूम गलौटी और जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजन शामिल थे. सरकार की कोशिश विदेशी मेहमानों को भारत की समृद्ध खानपान परंपरा और सस्टेनेबल फूड से रूबरू कराने की थी.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सरकार का मकसद विदेशी नेताओं के सामने भारत के पारंपरिक, पौष्टिक और सस्टेनेबल खानपान को प्रस्तुत करना था. वहीं, राहुल गांधी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग भारतीय खानपान में नॉन-वेज की विविधता का जिक्र कर रहे हैं तो वहीं कई लोग अंतरराष्ट्रीय मंच पर पारंपरिक शाकाहारी और मिलेट आधारित व्यंजनों को बढ़ावा देने के कदम की सराहना कर रहे हैं.

विज्ञापन

मलेशियाई PM से मिले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से ब्रेकफास्ट पर मुलाकात की है. दोनों पक्षों के बीच वैश्विक घटनाक्रम और भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर अहम बातचीत हुई. मुलाकात के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए राहुल गांधी को अपना ‘अच्छा दोस्त’ बताया. उन्होंने लिखा, “आज सुबह नाश्ते पर भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष और अपने अच्छे दोस्त राहुल गांधी से दोबारा मिलने का अवसर मिला. इस संक्षिप्त मुलाकात के दौरान हमें ताजा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा करने का मौका मिला.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ