---विज्ञापन---

देश angle-right

राहुल रावण तो PM मोदी महादानव…सोशल मीडिया पर Tounge वार, भाजपाइयों पर कांग्रेसियों का पलटवार

Congress-bjp controversy: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर तीखी तकरार देखने को मिल रही है। वीरवार को भाजपा ने राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए फोटो शेयर कर दी। जिसमें उनको नए युग का रावण करार दिया गया था। वहीं, कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार किया। कहा […]

---विज्ञापन---

Congress-bjp controversy: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में सोशल मीडिया पर तीखी तकरार देखने को मिल रही है। वीरवार को भाजपा ने राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए फोटो शेयर कर दी। जिसमें उनको नए युग का रावण करार दिया गया था। वहीं, कांग्रेस ने भी इस पर पलटवार किया। कहा कि यह उसके पूर्व अध्यक्ष की हत्या करवाने का प्रयास है। हिंसा भड़काने के लिए ऐसी तस्वीर डाली गई है। भाजपा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो को साझा किया। जिस पर लिखा कि नए युग का रावण यहां है।

वह धर्म और राम विरोधी है। वह बुरा है। जिसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है। इसे तैयार करने में ग्राफिक्स की मदद ली गई है। जो बिल्कुल पोस्टर जैसा दिखता है। इस पर लिखा गया है भारत खतरे में है। राहुल की फोटो पर रावण लिखा है। इसके नीचे के हिस्से में ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और ‘जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित’ जैसे शब्द लिखे गए हैं।

---विज्ञापन---

पोस्टर से एक-दूसरे को जवाब

जॉर्ज सोरोस की बात करें, तो वे अमेरिकी अरबपति हैं, जो पीएम पर निशाना साधते रहते हैं। भाजपा उन पर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने को लेकर आरोप लगाती रहती है। इसके जवाब में इंडियन यूथ कांग्रेस ने भी पोस्टर के जरिए भाजपा को जवाब दिया है। युवा कांग्रेस ने ‘ एक्स’ के अपने आधिकारिक हैंडल पर इस पोस्टर को जारी किया है। जिसका शीर्षक मोदानव है। हिंदुस्तान खतरे में है…यह बाद में लिखा गया है।

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निशाना साधा है। कहा कि भाजपा हैंडल पर राहुल गांधी की तुलना रावण से करती है, जो शर्मनाक है। इस ग्राफिक की निंदा करने के लिए उनके पास अब शब्द ही नहीं हैं। ये उनकी हत्या प्रयास के नापाक इरादे हैं। भाजपा ने राजनीतिक लाभ की मंशा से उनकी एसपीजी सिक्योरिटी को वापस लिया है। उनका घर छीन लिया। जिसके बाद कोई दूसरा आवास नहीं दिया। यह उनको खत्म करने की मंशा की ओर इशारा करता है।

---विज्ञापन---

हम लोग डरने वाले नहीं हैं-जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आखिर राहुल गांधी को रावण दिखाने के पीछे क्या मंशा हो सकती है। एक कांग्रेस सांसद के खिलाफ इस तरह हिंसा के लिए भड़काया जा रहा है। राहुल के पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी, जो देश को तोड़ना चाहती हैं। उन्होंने एक्स पर अपना पक्ष रखा। कहा कि पीएम हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने का संकेत देते हैं। अपनी पार्टी से इस तरह के घृणात्मक कंटेट बनवाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह खतरनाक है। हम डरने वाले लोग नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-महारानी एलिजाबेथ-II की हत्या के प्रयास में ब्रिटिश सिख को 9 साल की जेल, जलियांवाला बाग नरसंहार का लेना चाहता था बदला

---विज्ञापन---

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया कि पीएम नरेन्द्र मोदी और जेपी नड्डा इस राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की अब कौन मंजिल की ओर ले जा रहे हैं। ये जो ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या आप लोगों की इसमें सहमति है। अभी ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी। क्या अब किए गए वायदों की तरह कसमें भी भूल गए।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2023 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola