टिश्यू पेपर पर ऐसा क्या लिखा था? एयर इंडिया फ्लाइट की करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग, विमान रुकते ही भागे यात्री!

Air India flight: सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में रखा गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और धमकी भरा संदेश किसने और किस मकसद से लिखा, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Air India

सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में रखा गया. (Photo: AI)

सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान के टॉयलेट में क्रू मेंबर को एक टिश्यू पेपर मिला. टिश्यू पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसे पढ़कर क्रू मेंबर्स भी डर गए और तुरंत इसकी जानकारी पायलटों को दी. उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही पायलट ने यात्रियों को जानकारी दी कि प्लेन को अहमदाबाद मोड़ा जा रहा है. अचानक इस अनाउंसमेंट से यात्रियों में भी हलचल मच गई. अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद विमान में सवार यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया.

विज्ञापन

टिश्यू पेपर पर ऐसा क्या लिखा था?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, जो टिश्यू पेपर एयर इंडिया के क्रू मेंबर को मिला उसमें ‘बम’ लिखा हुआ था. अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, विमान में कुल 32 यात्री सवार थे. विमान के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से टर्मिनल-2 में उतार लिया गया. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की अच्छे से जांच कि लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

विज्ञापन

टॉयलेट में मिला था धमकी वाला संदेश

अहमदाबाद पुलिस के ‘जी’ डिवीजन के एसीपी वीएन यादव ने बताया कि क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला था, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था. इस मैसेज को गंभीरता से लेते हुए पायलटों ने दिल्ली जाने के बजाय विमान को अहमदाबाद ले जाने का फैसला किया. इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की पूरी जांच की गई. पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. सभी 32 यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में रखा गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और धमकी भरा संदेश किसने और किस मकसद से लिखा, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

देश में लगातार मिल रही बम धमकियां

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और अदालतों समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं. इनमें से कई मामलों में बाद में धमकी फर्जी साबित हुई, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को हर मैसेज को गंभीरता से लेते हुए जांच करनी पड़ती है. फर्जी बम धमकियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अब दिल्ली साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (D4C) के तहत स्पेशल सेल बनाने का फैसला किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ