---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

महारानी एलिजाबेथ-II की हत्या के प्रयास में ब्रिटिश सिख को 9 साल की जेल, जलियांवाला बाग नरसंहार का लेना चाहता था बदला

British sikh jailed: ब्रिटेन में एक सिख को 9 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। सिख को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाया गया था। ब्रिटिश सिख की पहचान जसवंत सिंह चैल (21) के तौर पर हुई है। चैल ने 2021 में क्रिसमस […]

---विज्ञापन---

British sikh jailed: ब्रिटेन में एक सिख को 9 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। सिख को ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को मारने की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाया गया था। ब्रिटिश सिख की पहचान जसवंत सिंह चैल (21) के तौर पर हुई है। चैल ने 2021 में क्रिसमस के मौके पर हत्या का प्रयास किया था। दोषी शाही महल में सुरक्षाकर्मियों के सामने महारानी को मारना चाहता था।

आरोपी ने स्वीकार किया था देशद्रोह का आरोप

उसने अपने खिलाफ देशद्रोह का आरोप स्वीकार किया था। महारानी की हत्या के लिए आरोपी महल में भी प्रवेश कर गया था। अब यूके की राजधानी लंदन की ओल्ड बेली कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 9 साल जेल की सजा सुनाई है। गिरफ्तारी के बाद में चैल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वह दावा कर रहा था कि 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का मर्डर करना चाहता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें-‘मेरे साथ सेक्स करो, नहीं तो भस्म कर दूंगा’…ज्योतिषी लूटकांड में ट्विस्ट, बदला लेने के लिए आरोपियों ने की लूट

कोर्ट ने सजा देते समय दोषी की मानसिक हेल्थ का भी ध्यान रखा। जिसके बाद उसको मिश्रित सजा दी। कोर्ट ने कहा कि उसे बर्कशायर के एक मनोरोग अस्पताल (ब्रॉडमूर अस्पताल) में रखा जाएगा। आरोपी का जब तक इलाज नहीं हो जाता, तब तक उसे जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 2021 में वह बिल्कुल ठीक था। उसमें मानसिक विक्षिप्तता के लक्षण नहीं थे। लेकिन बाद में वह किसी और के जरिए मानसिक तौर पर विक्षप्त हो गया था।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 06, 2023 09:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola