'आप ऐसा नहीं बोल सकते...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के CEC राजीव कुमार

CEC Rajiv Kumar Press Conference: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स बहस करने लगा। उसने कुछ सवाल पूछे, फिर भड़कने लगा। हालांकि बाद में पता चला कि वह मीडिया प्रतिनिधि नहीं था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CEC Rajiv Kumar Press Conference

राजीव कुमार से बहस करता एक शख्स।

विज्ञापन

CEC Rajiv Kumar Press Conference: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख की तारीख का ऐलान शनिवार को हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार इस दौरान कभी शायराना अंदाज में नजर आए तो कभी उनका गुस्सा फूट पड़ा। दरअसल, सीईसी के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने कई सवाल खड़े किए। जिस पर उन्होंने उसे फटकार लगाई।

राजीव कुमार ने सवाल पूछने को कहा 

दरअसल, जब प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद राजीव कुमार मीडियापर्संस के सवाल लेने लगे तो एक शख्स सवाल पूछने के लिए माइक मांगने लगा। हालांकि वह मीडिया पर्सन नहीं था। सीईसी को शायद इस बात की जानकारी नहीं थी, उन्होंने उसे सवाल पूछने के लिए कहा।

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का किया दावा 

शख्स ने अपना नाम प्रोफेसर डीएस अग्रवाल बताया। उसने कहा कि मैं राष्ट्रपति 2012 का चुनाव लड़ चुका हूं। शख्स ने दावा किया कि उस समय मैंने प्रणब मुखर्जी का नॉमिनेशन केंसल करवाया था। उसने कहा कि तब चुनाव आयोग की ओर से कहा गया था कि सांसदों की जगह वोटर प्रस्तावक होंगे। अग्रवाल ने सवाल करते हुए कहा- आपने अभी तक ये संशोधन क्यों नहीं किया है?

विज्ञापन

तीन बार नॉमिनेशन रद्द किया गया

इसके बाद शख्स ने कहा- जब मैं बनारस से चुनाव लड़ा तो भेदभावपूर्ण तरीके से तीन बार मेरा नॉमिनेशन रद्द कर दिया गया। हालांकि मैंने चौथी बार इसे पास करवा लिया। क्या आप डीएम को इतनी पावर देंगे कि किसी का भी नॉमिनेशन कैंसिल कर दे। इसके बाद शख्स ने कहा- आप इसमें संशोधन करिए। इसके बाद शख्स भड़ककर किसी की ओर इशारा करते हुए बोला- ये ऐसे लोग जो खड़े होते हैं, उन्हें खड़ा मत होने दीजिए। ये लोग भेदभाव करते हैं। ये सब सुनने के बाद CEC राजीव कुमार का भी गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा- आप ऐसे नहीं बोल सकते। इस तरीके की चीज आप यहां नहीं बोल सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ