Jharkhand Lok Sabha Election Date: झारखंड में कब डाले जाएंगे वोट, देखें डेट List

Jharkhand Lok Sabha Election Date : देश में लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने झारखंड के लिए इलेक्शन डेट जारी कर दी है। अब राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं।

Jharkhand Lok Sabha Election Date

EC ने झारखंड के लिए चुनाव की तारीख की घोषणा की।

Jharkhand Lok Sabha Election Date : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महासमर शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने शनिवार को सभी राज्यों के लिए इलेक्शन की तारीख की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में EC ने झारखंड के लिए इलेक्शन डेट की अधिसूचना जारी कर दी। आइए जानते हैं कि झारखंड में कब-कब वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 मई को होगा 

इस बार भी झारखंड में चार चरणों में वोट डाले जाएंगे। झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 मई को होगा। जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होगा। वहीं तीसरे चरण का मतदान 25 मई और चौथे चरण का मतदान 1 जून को होगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

विज्ञापन

किस सीट पर कब होगी वोटिंग

विज्ञापन

झारखंड में पहले चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहारदगा और पलामू में वोटिंग होगी। सिंहभूम, खूंटी और लोहारदगा एसटी और पलामू एससी सीट हैं। जबकि चतरा, कोडरमा और हजारीबाग की जनरल सीटों पर दूसरे चरण में 20 मई को मतदान होगा। तीसरे चरण में 25 मई को गिरडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोटिंग होगी। ये सभी जनरल सीट हैं। चौथे और अंतिम चरण में 1 जून को राजमहज, दुमका और गोड्डा में मतदान होगा। राजमहज और दुमका एसटी सीट हैं। जबकि गोड्डा जनरल सीट है।

2019 में चार चरणों में हुए थे चुनाव

विज्ञापन

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो झारखंड में चार चरणों में ही चुनाव हुए थे। पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल, दूसरे चरण का 6 मई, तीसरे चरण का 12 मई और चौथे चरण का मतदान 19 मई को हुआ था। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं, जिनमें से पिछले लोकसभा चुनाव में 12 सीटें एनडीए के पाले में आई थीं। वहीं, कांग्रेस और जेएमएम ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ