इस बार कितने युवा, महिलाएं और बुजुर्ग देंगे वोट? जानें चुनाव आयोग के सभी आंकड़े

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 से संबंधित सभी आंकड़े जारी कर दिए हैं। आयोग ने बताया है कि इस बार महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है। दिल्ली में तो महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष वोटर्स से आगे निकल गई है। करीब 2 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

Lok Sabha Election 2024 Dates

Lok Sabha Election 2024

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होने जा रहा है। इस बार मतदाताओं का उत्साह चरम पर होगा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल 96.8 करोड़ वोटर होंगे। इनमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने अन्य आंकड़े भी जारी किए हैं।

युवा मतदाताओं की संख्या 19.74 करोड़ 

खास बात यह है कि इस बार युवा मतदाताओं की अच्छी खासी तादाद है। इस बार 19.74 करोड़ युवा मतदाता होंगे। इनकी उम्र 20 से 29 साल के बीच है। वहीं पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या भी अच्छी खासी है। युवा मतदाता इस बार 1.8 करोड़ हैं। खास बात यह है कि इस बार बुजुर्गाें का भी खासा उत्साह देखने को मिलेगा। बुजुर्ग मतदाताओं में 85 साल के 82 लाख वोटर हैं। जबकि 100 साल से ऊपर वाले मतदाता 2.18 लाख होंगे। वहीं 48 हजार ट्रांसजेंडर वोट देंगे। दिल्ली में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले 5 साल के दौरान महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 4 लाख तक बढ़ गई है।

विज्ञापन

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा- “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इस बार 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा- चुनाव के लिए 55 लाख ईवीएम और 4 लाख वाहन लगाए गए हैं।” उन्होंने आगे कहा- ”12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से ज्यादा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ