हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वाराणसी के नमो घाट जाएंगी PM मोदी, एयर शो में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज हमारी नजर देश और दुनिया की तमाम खबरों पर रहेगी, हम आपको पल पल की अपडेट देते रहेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड दौरा खबरों में बना रहेगा.

विज्ञापन

Live Updates

08:17 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश से जलभराव

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई जिले में भारी बारिश के जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. यहां गाड़ियों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं. 

08:15 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीर में आज मैराथन

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कश्मीर मैराथन के तीसरे एडिशन को हरी झंडी दिखाई.

07:56 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज ओडिशा जाएंगे PM मोदी

आज पीएम नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे. 

07:35 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियों में आग

पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके के रानी गार्डन में झुग्गियों में आग लग गई, जिसके कारण लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली.

06:57 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज झारखंड में नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के 3 दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वो पार्टी के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ मीटिंग कर चर्चा करेंगे.

06:31 (IST) 25 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM का वारणसी दौरा आज

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी जाएंगे, जहां वो नमो घाट पर आयोजित इंडियन एयरफोर्स के एयर शो में शामिल होंगे. इससे पहले सुबह तकरीबन 11 बजे वो एक नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे. इससे पहले, सुबह करीब 11 बजे वो एक नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रिमिलिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) आज से शुरू हो रही है. ये परीक्षा 1 नवंबर तक आयोजित की जाएगी. इसमें लाखों कैंडिडेट्स शामिल होंगे.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के 3 दिवसीय झारखंड दौरे का आज आखिरी दिन है. इस दौरान वो पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल ने एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार और इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर गठित एक्शन कमेटी के ऐलान का समर्थन किया है. कमेटी ने पंजाब सरकार के विरोध में आज राज्य के सभी गांवों और शहरों में ‘झाड़ू जलाने’ का ऐलान किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola