'PAK हमारी रक्षा कर रहा है', फारूक अब्दुल्ला के विवादित बोल; BJP ने कहा- 'माफी मांगे… नहीं तो जाएं पाकिस्तान'

बारामूला में आयोजित सम्मेलन में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार आज दुनिया के दबाव के कारण चुप है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर के मुद्दे को उठाता है.

Farooq Abdullah

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई. (Photo: ANI)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. बारामूला में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाता है और इसी वजह से कश्मीरियों की पहचान कायम है. उनके इस बयान पर BJP ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेताओं ने इसे पाकिस्तान के पक्ष में दिया गया बयान बताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की है. कुछ नेताओं ने तो यहां कह दिया कि अगर फारूक माफी नहीं मांगते तो पाकिस्तान चले जाएं.

विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

दरअसल, बारामूला में आयोजित सम्मेलन में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भारत सरकार आज दुनिया के दबाव के कारण चुप है, जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर के मुद्दे को उठाता है. फारूक के मुताबिक, पाकिस्तान कश्मीरियों की आवाज उठाकर उनकी रक्षा कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार की नीयत कश्मीरियों के प्रति ठीक नहीं है और उन्हें दिल्ली से कोई उम्मीद भी नहीं है. फारूक अब्दुल्ला के इस बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है.

विज्ञापन

भाजपा ने बताया पाकिस्तान समर्थित बयान

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि अब्दुल्ला को सीमा पार जाकर वहां रहने वाले कश्मीरियों की स्थिति देखनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि आर्टिकस 370 हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का भारत के साथ पूर्ण एकीकरण हुआ है और पर्यटन में भी बढ़ोतरी हुई है. आरपी सिंह के मुताबिक, हर साल करीब दो करोड़ पर्यटकों का कश्मीर पहुंचना क्षेत्र में हो रहे आर्थिक विकास को दर्शाता है.

विज्ञापन

देशद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग

भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य यामिनी शर्मा ने भी अब्दुल्ला के बयान की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पाकिस्तानी प्लॉट को आगे बढ़ा रहे हैं. यामिनी शर्मा ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद के कारण जम्मू-कश्मीर में हजारों लोगों की जान गई है और ऐसे में पाकिस्तान की भूमिका को सकारात्मक रूप में पेश करना देशभक्त भारतीयों का अपमान है. भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी ने फारूक अब्दुल्ला के बयान को देशविरोधी और पाकिस्तान समर्थक बताते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ