'भारत में यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि भारत में सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों में यातायात अनुशासन का पालन नहीं करने और नियमों का सख्ती से पालन करने से बचने की प्रवृत्ति है.

Delhi high court

दिल्ली HC ने कहा है कि भारत में लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते. (Photo: File)

दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने कहा है कि भारत में सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों में यातायात अनुशासन का पालन नहीं करने और नियमों का सख्ती से पालन करने से बचने की प्रवृत्ति है. कोर्ट ने ये टिप्पणी करते हुए कहा कि अप्रत्याशित स्थिति के सिद्धांत का इस्तेमाल करके किसी चालक को लापरवाही के लिए रिहा नहीं किया जा सकता, भले ही सड़क पर कोई आवारा जानवर आ गया हो और वाहन हादसे का शिकार हो गया हो. अदालत ने कहा कि ड्राइवर्स से अपील की जाती है कि वो ऐसे खतरों का पहले से अनुमान लगाएं और वाहन में सवार लोगों तथा सड़क का इस्तेमाल करने वाले बाकी लोगों को नुकसान से बचाने के लिए सही सावधानी बरतें.

विज्ञापन
विज्ञापन

HC ने क्या कहा?

अदालत ने ‘ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी’ की अपील खारिज कर दी. कंपनी ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें कुत्ते को टक्कर मारने से बचने की कोशिश में कार के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए सतीश चंद्र गुप्ता को ब्याज सहित 1.7 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था. उच्च न्यायालय ने पांच अक्टूबर को अपने आदेश में कहा कि चालक की यह दलील कि उसने कुत्ते को बचाने के लिए कार मोड़ी थी, अपने आप में उसे लापरवाही के आरोप से मुक्त नहीं करती.

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि इस मामले में खतरा किसी अन्य व्यक्ति के कारण नहीं, बल्कि एक आवारा पशु के अचानक सामने आ जाने से पैदा हुआ था. उसने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी चालकों को सतर्क रहना चाहिए और उचित सावधानी बरतनी चाहिए. न्यायमूर्ति अनीश दयाल ने कहा, ”दोनों ही स्थितियों में अचानक पैदा हुए खतरे की स्थिति मौजूद होती है.” इस मामले में दुर्घटना 28 मई 2014 को हुई थी. संजय भाटी कार चला रहा था और सतीश चंद्र गुप्ता पिछली सीट पर बैठे थे. कुत्ते को बचाने के लिए भाटी ने कार मोड़ी, जिससे वाहन डिवाइडर से टकरा गया. गुप्ता 22 अगस्त 2020 को अपनी मृत्यु तक कोमा में रहे. बीमा कंपनी ने इस बात पर भी सवाल उठाया था कि गुप्ता कार में यात्री के रूप में सवार थे या खुद वाहन चला रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ