गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार, पुलिस ने रखा था 1.5 लाख का इनाम

अमेरिका में हिरासत में लेने के बाद भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गांव में आज भी उतनी ही दहशत है कि उसकी हिरासत पर प्रतिक्रिया देने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ.

gangster himanshu bhau

गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गांव में आज भी उनकी दहशत कायम है. (Photo: News24)

अमेरिका में हिरासत में लेने के बाद भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के गांव में आज भी उतनी ही दहशत है कि उसकी हिरासत पर प्रतिक्रिया देने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ. रोहतक जिला के रिटौली गांव का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में रहकर गैंग ऑपरेट कर रहा था. हिमांशु भाऊ पर हरियाणा पुलिस ने एक लाख 55 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा है. वह रोहतक, झज्जर व दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है. उस पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधडी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधडी, फिरौती आदि के रोहतक, झज्जर व दिल्ली में डेढ़ दर्ज केस दर्ज हैं. वह नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग से संबंध रखता है. हरियाणा पुलिस, सीबीआई ने इंटरपोल की मदद से हिमांशु भाऊ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवा रखा था.

विज्ञापन

2022 में हुआ था फरार

हिमांशु उर्फ भाऊ वर्ष 2022 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए ही दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर दुबई फरार हुआ था. इसके लिए उसने फर्जी एड्रेस पर यूपी के मुरादाबाद के अगवानपुर गांव निवासी कुनाल के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. रोहतक की हरि सिंह कॉलोनी के सचिन दहिया ने करनाल निवासी अपने दोस्त बाबा की मदद से उसने करनाल व बरेली से भाऊ का फर्जी पासपोर्ट बनवाया था. इसके बाद भाऊ दुबई से अमेरिका भाग गया.

विज्ञापन

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा भाऊ

हिमांशु भाऊ पढाई के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है. वर्ष 2020 मे गांव के युवक पर फायरिंग करने के आरोप मे काबू किया गया था जिसके बाद उसे हिसार बाल सुधार गृह मे भेजा गया. लेकिन वह फरार हो गया था. 7 मार्च 2022 को रिटौली गांव निवासी ट्रांसपोर्टर हंसराज उर्फ हंसे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वह सुबह के समय अपनी निजी बस को दूबलधन के लिए लेकर निकला था. गांव से बाहर आते ही पीछे से एक बाइक पर आए 3 युवकों ने हंसराज पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. इस हत्याकांड में रिटौली निवासी साहिल और उसके साथियों का नाम आया था. यह हत्या हिमांशु उर्फ भाऊ के कहने पर की गई थी.

दोनों गैंग के बीच 6 साल से चल रही दुश्मनी

रिटौली गांव में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और गैंगस्टर अंकित उर्फ बाबा के बीच 6 वर्ष से दुश्मनी चल रही है. जिसके चलते कई हत्या हो चुकी हैं. हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाशों ने 19 दिसंबर 2025 को रिटौली गांव में शराब ठेके पर फायरिंग की थी. कार में सवार होकर आए भाऊ गैंग के बदमाश अंकित बाबा गैंग के सन्नी रिटौलिया को मारना चाहते थे लेकिन वह बच निकला. दोनों ओर से हुई फायरिंग में 40 राउंड गोलियां चली थी. इस दौरान हिमांशु भाऊ गैंग के बदमाश झज्जर जिला के महराणा गांव निवासी दीपांशु की ही मौत हो गई थी. अंकित उर्फ बाबा अपने भाई सन्नी के साथ मिलकर गैंग चलाता है. दोनों इस समय हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

STF ने हिमांशु भाऊ की मां को किया था गिरफ्तार

एसटीएफ हरियाणा की करनाल यूनिट ने जून 2026 में गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की मां भगवानी देवी को रोहतक से गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. गैंगस्टर की मां गैंग में सक्रिय थी और गैंग को बढ़ाने का काम कर रही थी. एसटीएफ करनाल की टीम ने ये कार्रवाई शाहबाद से मुठभेड़ में पकड़े गए दो शूटरों के बाद की थी. इसी मामले में गैंगस्टर एक्ट में उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ