दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने किया किनारा, अचानक क्यों बदला प्लान?

नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स फोरम से ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर गालिबाफ ने किनारा कर लिया है.

Iran

नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स फोरम में ईरान के स्पीकर गालिबाफ शामिल नहीं होंगे. (Photo: File)

नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स फोरम से ईरान की इस्लामिक कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर गालिबाफ ने किनारा कर लिया है. भारत में मौजूद ईरान एम्बेसी ने शनिवार को ऐलान किया कि है संसदीय स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ अप्रत्याशित परिस्थितियों की वजह से ब्रिक्स फोरम में शामिल नहीं हो पाएंगे. दूतावास ने साफ किया कि गालिबाफ की जगह एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल इस बैठक में हिस्सा लेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास ने क्या कहा?

ईरान एम्बेसी ने कहा, ”ब्रिक्स के सदस्यों में शामिल ईरान इस समूह के शिखर सम्मेलन और बैठकों में उच्चतम स्तर पर सक्रिय और प्रभावी भागीदारी के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. इस बारे में ईरानी डेलिगेशन खासतौर से संसदीय और सहयोग के क्षेत्र में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ाने और गहरा करने के उद्देश्य से ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों के साथ अपनी बातचीत और परामर्श जारी रखेगा.”

ईरान ने की भारत सरकार की तारीफ

ईरान ने बैठक की मेजबानी के लिए भारत सरकार की मेहमाननवाजी और इंतजामों की भी तारीफ की. दूतावास ने संसदीय मंच की सफलता की कामना की. बयान में कहा गया, ”इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का दूतावास, भारत सरकार द्वारा की गई शानदार मेहमाननवाजी और इस बैठक की मेजबानी के लिए किए गए इंतजामों के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता है. दूतावास ने ब्रिक्स सदस्य देशों की संसदों के अध्यक्षों की इस बैठक की सफलता की कामना की है और उम्मीद जताई है कि इससे सदस्य देशों के बीच सहयोग और जुड़ाव को मजबूत करने के लिए पॉजिटिव रिजल्ट आएंगे.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ